22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दही को गाढ़ा करने का खतरनाक खेल, मिलावट से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा

दही को गाढ़ा करने के लिए खतरनाक खेल खेला जा रहा है। कुछ दुकानों से लिए गए सेंपल से ये बात सामने आई है कि गाढ़ा दही बनाने के लिए इसमें तेल की मिलावट कर रहे हैं। इससे सेहत से खिलवाड़ हो रहा है क्योंकि इस मिलावट से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
curd.png

दही को गाढ़ा करने के लिए खतरनाक खेल

भोपाल. दही को गाढ़ा करने के लिए खतरनाक खेल खेला जा रहा है। कुछ दुकानों से लिए गए सेंपल से ये बात सामने आई है कि गाढ़ा दही बनाने के लिए इसमें तेल की मिलावट कर रहे हैं। इससे सेहत से खिलवाड़ हो रहा है क्योंकि इस मिलावट से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ रहा है।

जांच में खुलासा हुआ है कि मीठे और गाढ़े दही में हानिकारक तत्वों की मिलावट की जा रही है। राजधानी में लिए गए कुछ दुकानों के सैंपल में मिलावट पायी गयी है। फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक, दही में वनस्पति तेल की मिलावट के नमूने मिले हैं।

हाइड्रोजेनेटेड ऑयल जो बहुत ज्यादा ट्रांस फैटी एसिड होता है उसे दही को गाढ़ा करने के लिए मिलाया जा रहा हैं। इस मिलावट से लाभकारक बैक्टीरिया मर जाते हैं।

दही में प्रोबायोटिक्स होता है यानी इसमें सूक्ष्मजीव होते हैं जो डायजेशन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह शारीरिक कामकाज में मदद करते हैं। ये बैक्टीरिया बीमारियों से भी बचाते हैं और पेट को साफ रखते हैं। इसीलिए दही को प्रोबायोटिक फूड भी कहते हैं।

ट्रांस फैट से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है- इसे खाकर हेल्दी बैक्टीरिया को पा सकते हैं लेकिन खतरनाक रसायनों और तेल की मिलावट से यह बैक्टीरिया मर जाते हैं। मेडिसिन चिकित्सक वैभव कुलश्रेष्ठ के अनुसार ट्रांस फैटी एसिड सबसे गंदी वसा है। यह गंदा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाती है। ट्रांस फैट से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इससे नसें सिकुड़ जाती हैं।