16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा को लग सकता है एक और बड़ा झटका ! कमलनाथ के साथ भाजपा नेत्री की फोटो वायरल

दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद भाजपा नेत्री के भी कांग्रेस में जाने की चर्चाएं...

2 min read
Google source verification
roshni_yadav.jpg

भोपाल. मध्यप्रदेश में चुनावी साल में नेताओं के दल-बदल का दौर जारी है। दीपक जोशी के बाद अब भाजपा की एक नेत्री के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर हैं। चर्चाओं को जन्म कमलनाथ के साथ भाजपा नेत्री की तस्वीर का सोशल मीडिया पर वायरल होना है। यहां ये भी बता दें कि जिस भाजपा नेत्री के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं हैं वो पहले ही निर्दलीय ही क्यों नहीं पर विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं।

भाजपा को लग सकता है एक और झटका!
क्या भाजपा को एक और बड़ा झटका लग सकता है ? ये चर्चा सवाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर के बाद तेजी से फैल रही है। दरअसल जो तस्वीर वायरल हो रही है वो निवाड़ी जिले की भाजपा नेत्री रोशन यादव की है जिसमें वो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। बता दें कि रोशनी यादव निवाड़ी की जिला भाजपा उपाध्यक्ष होने के साथ हीं जिला पंचायत सदस्य भी हैं। जो बीते कुछ दिनों से अपने बागी तेवर दिखाने के कारण सुर्खियों में रही हैं।

यह भी पढ़ें- भाजपा ने कमलनाथ पर लगाया चोरी का आरोप, मच गया बवाल

निर्दलीय चुनाव लड़ने का कर चुकी हैं ऐलान
निवाड़ी की भाजपा जिला उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य रोशनी यादव बीते दिनों निवाड़ी विधानसभा से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं। तब उन्होंने साफ कहा था कि निवाड़ी की जनता के हितों और उनकी सेवा के लिए अगर उन्हें निर्दलीय भी चुनाव लड़ना पड़ा तो वो लड़ेंगी। रोशनी के इस ऐलान के बाद अब उनकी एक तस्वीर कमलनाथ के साथ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि दीपक जोशी के बाद अब वो भी जल्द ही कांग्रेस का हाथ थाम सकती हैं और निवाड़ी विधानसभा सीट से चुनाव लड़के के लिए रोशनी पूरी तरह से तैयार हैं।

यह भी पढ़ें- महाकाल लोक के बाद मध्य प्रदेश में बनने जा रहा है 'श्री राजा राम लोक', देखें डिजाइन

कौन हैं रोशनी यादव?
रोशनी यादव पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव की पौत्र वधु हैं और निवाड़ी जिले में वर्तमान में भाजपा की जिला उपाध्यक्ष होने के साथ साथ जिला पंचायत सदस्य भी हैं। रोशनी की गिनती जिले के सक्रिय नेताओं में होती है जिनका काफी जनाधार भी है। वहीं कमलनाथ के साथ अपनी फोटो वायरल होने पर रोशनी यादव का कहना है कि कमलनाथ और शिवराज सिंह मेरे पिता तुल्य हैं, दोनों से पारिवारिक सम्बंध है,उनके साथ कई फोटो वायरल हो सकते हैं। उनसे कई बार मुलाकात की है। शीर्ष नेतृत्व है और उन्होंने एक पिता के समान अच्छा मार्गदर्शन दिया है, यदि इस बेटी से कुछ उम्मीद कर आशीर्वाद देंगे तो मैं उस पर खरा उतरूंगी।

देखें वीडियो- अजगर-बकरे की लड़ाई, जिंदगी की जंग हारा बकरा