25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RSS ने दिग्विजय समेत कई दिग्गजों को दिया न्योता, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नहीं बुलाया

RSS ने दिग्विजय समेत कई दिग्गजों को दिया न्योता, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नहीं बुलाया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 15 Sep 2018, 5:28 PM IST

rahul gandhi and digvijay singh

RSS ने दिग्विजय समेत 60 देशों के दिग्गजों को बुलाया, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नहीं मिला न्योता

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने दिल्ली में आयोजित होने वाले अपने तीन दिवसीय सेमिनार में देश के कई दिग्गज नेताओं को अपनी बात रखने के लिए न्योता दिया है। इनमें संघ के मुखर आलोचक मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को भी आमंत्रित किया गया है। जबकि खास बात यह है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को अब तक न्योता नहीं पहुंचा है। राष्ट्रीय सेवक संघ के कार्यक्रम में प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मायावती, अखिलेश यादव समेत देश के 40 दलों के चीफ को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा 60 देशों के लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आरएसएस का तीन दिवसीय सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन 17 से 19 सितम्बर तक आयोजित किया जाएगा। इसका विषय है भविष्य का भारत।

आरएसएस के इस बड़े आयोजन में देश की नामी हस्तियों को अपने विचार रखने के लिए आमंत्रित किया गया है। मध्यप्रदेश से कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को बुलाया गया है। जबकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को अब तक कोई न्योता नहीं दिया गया है।

तो संघ को देना होगा मेरे सवालों के जवाब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उन्हें संघ की तरफ से ऐसा कोई निमंत्रण नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि यदि निमंत्रण मिलेगा तो मेरे कुछ सवाल भी होंगे, जिसका जवाब संघ को देना होगा।

क्या हैं दिग्विजय के सवाल
-दिग्विजय ने मीडिया से कहा कि यदि कार्यक्रम के लिए न्योता मिलेगा तो मैं पूछूंगा कि आपकी संस्था पंजीकृत है या नहीं।
-आपके पदाधिकारी कौन हैं और संघ का संविधान क्या है।
-मैं यह भी पूछूंगा कि आपके चुनाव होते हैं या नहीं।

राहुल को निजी तौर पर बुलाएंगे
राहुल गांधी को संघ के कार्यक्रम में नहीं बुलाए जाने की अटकलों के बीच खबर है कि फिलहाल राहुल गांधी को ऐसा कोई आमंत्रण नहीं दिया गया है। संघ के सूत्रों के मुताबिक योजना है कि राहुल गांधी को निजी तौर पर आमंत्रित किया जाएगा।

MUST READ

बड़ी खबरः मध्यप्रदेश में शराबबंदी होगी, यह है मास्टर प्लान
यह भी खूबः 39 रुपए के पेट्रोल पर आप देते हैं 41 रुपए टैक्स, पढ़ें ये रिपोर्ट
शराबबंदी पर बोले वित्तमंत्रीः थोड़ी-थोड़ी पिया करो
Breaking: देश भर में शराबबंदी को लेकर सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला !