26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संगीतमय भागवत कथा में हुआ रुकमणि विवाह

करोद, भोपाल. अयोध्या बायपास पीपुल्स मॉल से लगी प्रीमियर आर्चेड कॉलोनी में चल रही श्रीमद भागवत कथा में उमड़ रही भक्तों की भीड़।
less than 1 minute read
Google source verification
संगीतमय भागवत कथा में हुआ रुकमणि विवाह

संगीतमय भागवत कथा में हुआ रुकमणि विवाह

-प्रीमियर आर्चेड में चल रही कथा का समापन शुक्रवार को भंडारे के साथ होगा।
14 मार्च से 22 मार्च तक चलने वाली सात दिवसीय कथा में गुरुवार को भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं के साथ रुकमणि विवाह हुआ। शुक्रवार को भगवान कृष्ण-सुदामा चरित्र के साथ होगा समापन। कथा रोजाना शाम तीन बजे से सात बजे तक परिसर में चल रही है। बाल कथा वाचक श्रीधाम वृंदावन की देवी अर्पणा के श्रीमुख से कथा सुन लोग भक्ति में भाव विभोर होकर खूब नाचे। आयोजन समिति के उपेंद्र सिंह ने बताया कि कथा का समापन विशाल भंडारे के साथ होगा। कथा में रोजाना सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल हो रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि अयोध्या बायपास पर प्रीमियर आर्चेड पॉश कॉलोनियों में शुमार है। मुख्य मार्ग से कॉलोनी लगी होने के चलते यहां चल रही श्रीमदद्भागवत कथा में बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति के उपेंद्र सिंह ने बताया कि नई बनी कॉलोनी में हुई भागवत कथा से पूरे क्षेत्र में त्योहार जैसा महौल था।