
भोपाल। यूक्रेन पर हुए हमले के बाद वहां फंसे हुए छात्र बेहद डरे हुए हैं। उन्हें निकालने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। हाल ही में कुछ छात्रों को भारत लाया गया, जिनमें मध्यप्रदेश के भी छात्र शामिल हैं। इधर, यूक्रेन में फंसे छात्रों की वापसी में देरी पर कांग्रेस ने आरोप लगाए हैं, इस पर नागर विमानन मंत्री ने भी जवाब दिया है।
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस निकालने के लिए प्रयास चल रहे हैं, इस बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव में व्यस्त है और वह यूक्रेन में फंसे लोगों की मदद नहीं कर रही है। इस पर सिंधिया ने पलटवार करते हुए कहा है कि सरकार लगातार यूक्रेन में फंसे लोगों को निकालने में जुटी हुई है।
कमलनाथ ने यह किया था ट्वीट
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट करके यूक्रेन में फंसे छात्रों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में हमारे हजारों भारतीय युद्ध की वजह से फंस गए हैं। सरकार की तरफ मदद के लिए पुकार रहे हैं, लेकिन सरकार चुनाव में व्यस्त है। यदि समय रहते ही कदम उठा लिए जाते तो आज यह स्थिति नहीं होती।
सिंधिया ने यूं दिया जवाब
इधर कमलनाथ के ट्वीट का उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार कटिबद्ध है। पिछले कई दिनों से जो लोग यूक्रेन से वापस आने के इच्छुक थे, उनके लिए फ्लाइट चलाई गई थी। एयर इंडिया की फ्लाइट कल भी यूक्रेन के लिए रवाना हो गई थी। यूक्रेन में फिलहाल एयर स्पेस पूरी तरह से बंद है, इसलिए फ्लाइट को वापस आना पड़ा।
नागर विमानन मंत्री सिंधिया ने बताया कि विदेश मंत्री के साथ भी मेरी चर्चा हुई है, जो स्थिति है उस पर हम नजर बनाए हुए हैं। जैसे ही स्थिति नियंत्रण में आएगी और एयर स्पेस खोला जाएगा, हमारी फ्लाइट दोबारा शुरू हो जाएगी।
47 स्टूडेंट्स ने मांगी मदद
इधर, सीएम हेल्प लाइन पर गुरुवार रात 8.30 बजे तक की शिकायतों की स्थिति के मुताबिक 47 स्टूडेंट्स यूक्रेन में हैं। इनमें भोपाल के 9, इंदौर के 3, धार के 4, उज्जैन के 4, देवास के 4, रायसेन के 3, सीहोर के 2, बड़वानी के 2 तथा जबलपुर, छिंदवाड़ा, मुरैना, नर्मदापुरम, डिंडोरी, ग्वालियर, टीकमगढ़, छतरपुर, खरगौन, झाबुआ, बड़वानी, सागर, बालाघाट, रतलाम, विदिशा, बुरहानपुर के एक-एक छात्र यूक्रेन में है।
Published on:
25 Feb 2022 02:13 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
