मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की दिसंबर वाली तिमाही में आरवीएनएल का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 6.24 फीसदी घटा है। इस तरह ये अब 358.57 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, बीते फाइनेंशियल ईयर की समान तिमाही पर गौर करें तो ये आंकड़ा 382.42 करोड़ रुपए था। इसके अलावा, 2024 के फाइनेंशियल ईयर की तीसरी तिमाही में शुद्ध बिक्री 6.4 फीसदी गिरकर 4,689.3 करोड़ रूपए रही, जबकि 1 साल पहले की तीसरी तिमाही में ये आंकड़ा 5,012.1 करोड़ रूपए था।