9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

‘ज्ञानवापी में मंदिर था और मंदिर ही रहेगा’, साध्वी प्रज्ञा का बड़ा बयान

साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि मुगलों ने आकर मंदिरों पर आक्रमण किए। मुगलों ने मंदिर और मूर्ति खंडित किए। मोदी जी के नेतृत्व में हिंदुओं के साथ न्याय हो रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
sadhvi_pragya.jpg

ज्ञानवापी के ASI सर्वे पर बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया है। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि ज्ञानवापी में मंदिर था और मंदिर ही रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि मुगलों ने आकर मंदिरों पर आक्रमण किए। मुगलों ने मंदिर और मूर्ति खंडित किए। मोदी जी के नेतृत्व में हिंदुओं के साथ न्याय हो रहा है। सांसद प्रज्ञा सिंह ने कहा कि मंदिरों के भाव पुनर्जागृत हो रहे हैं। इस दौरान साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कांग्रेस ने कभी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया, कांग्रेस ने हमेशा आक्रमणकारियों का साथ दिया है। इसके साथ ही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने ये भी कहा कि अयोध्या के बाद अब काशी और मथुरा में मंदिर बनने में कोई विलंब नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश के इस जिले में रखी है भारतीय संविधान की मूल प्रति


ध्वजारोहण कार्यक्रम में पहुंची थीं सांसद प्रज्ञा ठाकुर
बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर आज भाजपा के प्रदेश कर्यालय में ध्वजारोहण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी पहुंची थी। इस दौरान संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, पूर्व सांसद आलोक संजर समेत पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- भारत आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों, जानिए भोपाल से क्या है फ्रांस राजघराने का रिश्ता