11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिलाओं के नाम रहा वूमन्स डे, महिला पत्रकारों के जज्बे को किया सलाम

- राजधानी की महिला पत्रकारों को मिला 'अचला और उदिता सम्मान'

2 min read
Google source verification
gettyimages-921070708-170667a.jpg

women journalists

भोपाल। 8 मार्च का दिन महिलाओं (International Women's Day) के नाम रहा। प्रदेशभर में महिलाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित हुए। कई संस्थाओं ने बहादुर महिलाओं के जज्बे को सलाम किया, तो नारी शक्ति के संघर्ष की सराहना की गई। समाज और सरकार में महिलाओं को बराबरी का स्थान मिले, इसलिए सरकार ने किसी महिला को एक दिन का गृह मंत्री बनाया तो कहीं पर एक दिन की कलेक्टर बनकर महिला ने पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम किया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल में भी ऐसी महिलाओं का सम्मान हुआ, जो पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। भोपाल की पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ने जनसंपर्क एवं पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं को 'अचला और उदिता सम्मान' से सम्मानित किया।

बोर्ड आफिस चौराहा स्थिति एक होटल में व्याख्यान और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया, भोपाल चेप्टर और रबींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिलाओं के बढ़ते कदमों को लेकर विचार व्यक्त किए। अनेक महिलाओं ने पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं के जज्बे को सलाम किया।

क्या कहते हैं वक्ता

वरिष्ठ पत्रकार गिरिजाशंकर ने अपने संबोधन में कहा कि क्या सच में महिला दिवस के मौके पर पुरुषों को किसी बात की आत्मग्लानि, ये सोचने वाली बात है। वहीं सिंगर कविता सेठ ने कार्यक्रम में 'इक तारा' गाने को गुनगुना कर समां बांध दिया। प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म पत्रकार, आलोचक, लेखक और इतिहासकार भावना सोमाया ने अपने संबोधन में बताया कि उनके लेक सिटी पहुंचने से लेकर इस आयोजन में आने तक पुरुषों ने ही साथ दिया है। दोनों में कुछ अलग नहीं है। जीवन में एक दिन महिला का दिन नहीं है, हर दिन महिला का दिन है।

इस कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं के साथ ही पत्रिका ग्रुप की संपादकीय सहयोगी आस्था अवस्थी को भी इस सम्मानित किया गया। उन्हें 'उदिता सम्मान' से नवाजा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फिल्म पत्रकार भावना सोमाया, वरिष्ठ पत्रकार गिरिजाशंकर, सिंगर कविता सेठ, जनसंपर्क विभाग के आयुक्त सुदाम खाड़े, पुष्पेंद्र पाल सिंह समेत पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़ी अनेक हस्तियां भी मौजूद रही।