
sanchi milk adulteration
सांची दुग्ध संघ अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देने के लिए इस साल नई-नई योजनाएं लागू कर रहा है। संघ ने दूध का बाजार बढ़ाने के साथ ही नए-नए उत्पाद लांच करने की तैयारी कर ली है। रेलवे को ग्राहक बनाने के लिए भोपाल रेल मंडल के साथ भी अनुबंध कर लिया है। इसके तहत भोपाल रेल मंडल क्षेत्र में सांची के नए आउटलेट खोले जाएंगे।
दूध की बिक्री बढ़ाने के साथ ही दुग्ध संघ नए-नए उत्पाद बाजार में लेकर आ रहा है। अमूल ने कम दर वाले छाछ के पैकेट बाजार में उतारे तो सांची ने भी दाम घटा दिए। अमूल के बढ़ते बाजार को भांपकर सांची दुग्ध संघ ने मप्र ही नहीं अन्य प्रांतों में भी अपना बाजार बढ़ाना शुरु कर दिया। संघ महाराष्ट्र और दिल्ली को हर दिन ९० हजार लीटर दूध सप्लाय कर रहा है। यही नहीं, हर महीने अन्य प्रदेशों में ४५० मीट्रिक टन घी भी बेचना शुरु कर दिया है। जबकि पहले मप्र तक ही सांची का बाजार सीमित था। अन्य प्रदेशों में घी और अन्य सांची उत्पादों के थोक विक्रेता भी बनाए जा रहे हैं।
रेलवे के साथ अनुबंध, तीन नए उत्पाद बाजार में
संघ ने हाल ही में भोपाल रेल मंडल के साथ अनुबंध कर मंडल के दायरे में आने वाले स्टेशनों पर सांची पार्लर, आउटलेट खोलने की योजना बनाई हैं। वहीं, स्टंट कॉफी मिल्क, गुलाब जामुन मिक्स और नारियल बरफी जैसे नए उत्पाद बाजार में उतारने की तैयारी है। इधर, त्योहार नजदीक देखकर बल्क में ऑर्डर लेना भी शुरू कर दिया है। दीपावली पर सांची पेड़ा के करीब १ लाख गिफ्ट पैक का लक्ष्य रखा है। इसकी अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
कोल्हापुर भेज रहे ६० हजार लीटर दूध
महाराष्ट्र के कोल्हापुर की गोकुल डेयरी को हर दिन करीब ६० हजार लीटर दूध की आपूर्ति को लेकर अनुबंध किया है। वहीं दिल्ली और वारणा-महाराष्ट्र को भी करीब ३० हजार लीटर दूध प्रतिदिन की आपूर्ति की जा रही है। यही नहीं मदर डेयरी जैसे प्रतिष्ठि ब्रांड को भी सांची दुग्ध संघ हर दिन करीब ३० हजार लीटर दूध की आपूर्ति कर रहा है।
सांची पार्लर पर काफी मशीन
सांची पार्लरों पर ऑटोमेटिक काफी वेंडिंग मशीन लगाने की भी तैयारी की जा रही है। १० रुपए का काफी मिक्स मिल्क भी बाजार में उतारा जा रहा है, जिससे कोल्ड और हॉट काफी बनाई जा सकती है।
हम महाराष्ट्र, दिल्ली को दूध की सप्लाय कर रहे हैं। भोपाल रेल मंडल के साथ सांची उत्पाद के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। अन्य प्रांतों में भी घी के वितरक नियुक्त किए जा रहे हैं। मप्र में सांची दुग्घ संघ का सबसे बड़ा बाजार है। सांची का हर उत्पाद फ्रेश होता है।
केके माहेश्वरी, उप महाप्रबंधक, विपणन सांची दुग्ध संघ
Published on:
25 Sept 2018 08:40 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
