14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘लाड़ली बहना’ के बाद 19 लाख छात्राओं के खाते में डाले गए 300 रुपए, आराम से खरीदें ‘सैनेटरी पैड’

Sanitation and Hygiene yojana:'महिलाओं-बेटियों के कल्याण में कसर नहीं छोड़ेंगे', सीएम ने सैनेटरी पैड के लिए छात्राओं के खाते में ट्रांसफर किए 57.18 करोड़ रुपए

2 min read
Google source verification
CM Dr. Mohan Yadav

Sanitation and Hygiene yojana: हमारे प्रदेश की बेटियों ने हर क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। प्रतिभाशाली बेटियों ने दुनिया में मप्र का नाम रोशन किया है। सरकार महिलाओं और बेटियों के कल्याण में कसर नहीं छोड़ेगी। ये बातें सीएम डॉ. मोहन यादव ने रविवार को भोपाल के रवीन्द्र भवन में कहीं। वे उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा विभाग के छात्राओं के संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सीएम ने छात्राओं के बैंक खाते में सैनिटेशन एवं हाइजीन योजना के तहत 57.18 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए।

एमपी पहला राज्य

इसी के साथ स्वच्छता के नाम पर सैनेटरी पैड के रुपए खाते में पहुंचाने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य बन गया। अन्य राज्यों में पैड दिए जाते हैं। इस मौके पर सीएम को छात्राओं ने विशाल राखी भेंट की। छात्राओं ने उन्हें राखी बांधी तो भैया मोहन ने छोटी बहनों को उपहार भी दिए। सीएम ने दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस की हुई परेड और एनएसएस में प्रदेश का नेतृत्व करने वाली छात्राओं के साथ विविध संकायों में अव्वल रहीं छात्राओं का भी सम्मान किया।

ये भी पढ़ें: Vande Bharat: 2 राज्यों के यात्रियों की हो गई बल्ले-बल्ले, ‘वंदे भारत स्लीपर ट्रेन’ का रूट तय


19 लाख छात्राओं के खाते में 300-300 रु. ट्रांसफर

सीएम डॉ. यादव ने समग्र शिक्षा के तहत सैनिटेशन व हाइजीन योजना से 19 लाख छात्राओं के खाते में रुपए ट्रांसफर किए। 7वीं से 12वीं तक की छात्राओं के खाते में एक साल के लिए सैनेटरी पैड के लिए 300 रुपए पहुंच गए। इस दौरान उच्च शिक्षा के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह और स्कूली शिक्षा के प्रमुख सचिव संजय गोयल भी मौजूद थे।

किसी भी राज्य में पैड के लिए रुपए नहीं दिए जाते

कर्नाटक, राजस्थान, नई दिल्ली समेत सभी राज्यों में 10 से 18 वर्ष की किशोरी, 45 साल तक की महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी पैड दिए जा रहे हैं।

स्कॉटलैंड पहला देश, जहां पीरियड प्रोडक्ट एक्ट

स्कॉटलैंड पहला देश है जहां, माहवारी संबंधी सभी उत्पाद महिलाओं-लड़कियों को मुफ्त दिए जाते हैं। यहां 2020 में पीरियड प्रोडेक्ट एक्ट किया गया।