27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पटवारी जॉब्स के लिए जान लीजिये ये जरुरी नियम, केवल इन लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी

MP के विभिन्न जिले में पटवारियों की कई सीटें खाली हैं, इनमें से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति , पिछड़ा वर्ग के लिए भी पद आरक्षित किए गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 30 Oct 2017, 12:32 PM IST

Graduates

भोपाल। इस बार जारी हुई पटवारी की नौकरी के लिए नियमों में कई बदलाव किए गए हैं। जिसके चलते जहां कुछ युवाओं में खुशी का माहौल है,तो कुछ अभी भी परेशान बने हुए हैं। दरअसल जानकारों का कहना है कि पटवारी की नौकरी के लिए अब तक 10वीं व 12वीं पास युवाओं को भी मौका मिलता था लेकिन, अब ग्रेजूएट युवाओं को ही पटवारी की नौकरी मिल सकेगी। इसके लिए सरकार ने नए नियम लागू कर दिए है। जिसमें पटवारी भर्ती के लिए सिर्फ ग्रेजूएट युवाओं को ही नौकरी मिल सकेगी।

मध्यप्रदेश के विभिन्न जिले में पटवारियों की कई सीटें खाली हैं, इनमें से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति , पिछड़ा वर्ग के लिए भी पद आरक्षित किए गए है। वहीं महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। इसके साथ ही भूतपूर्व सैनिक व दिव्यांगों को भी आरक्षण का लाभ दिया गया है।

जानकारी के अनुसार पटवारी की सीधी भर्ती निकलने के बाद बड़ी संख्या में बेरोजगार घूम रहे युवाओं में इन दिनों उत्साह की लहर दौड़ गई है। युवा पहले दिन ही कियोस्क सेंटर पर जाकर आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी ले रहे है। वहीं सरकार की इस घोषणा से उन युवाओं को निराशा भी हुई जो ग्रेजुएट नहीं है और वह पटवारी परीक्षा के लिए तैयारी किए बैठे थे। ज्ञात हो कि इससे पहले आयोजित हुई पटवारी परीक्षा में दसवीं पास न्यूनतम शैक्षणिक आर्हता मांगी गई थी।

इन्हें नहीं मिलेगी परीक्षा से छूट
सूत्रों के मुताबिक पटवारी परीक्षा में सहरिया, बेंगा-भारिया जनजाति को परीक्षा से छूट नहीं दिए जाने का स्पष्ट उल्लेख किया है। इन जाति के युवाओं को आरक्षण प्रक्रिया का लाभ नियमानुसार दिया जाएगा।

पटवारी पद की जानकारी:

1. विभाग का नाम - मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (व्‍यापम एमपीपीईबी)
2. पद का नाम – पटवारी।
3. कुल पदों की संख्‍या – 9235 पद
4. योग्‍यता – स्नातक की डिग्री।
5. स्थान – मध्य प्रदेश
6. आवेदन की अंतिम तिथि – 11 नवंबर 2017
7. आयु सीमा – उम्‍मीदवारो की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
8. वेतनमान – चयन उम्‍मीदवारो को 5200-20200 रूपये प्रति माह व ग्रेड पे 2100 रुपये दिया जायेगा।
9. आवेदन शुल्क – सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा, और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति और एमपी के ओबीसी उम्मीदवारों को 250 रुपये और एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्‍क सभी उम्‍मीदवार 70 रुपये का भुगतान करना होगा।
10. शुल्‍क भुगतान - उम्‍मीदवार ऑनलाइन / नेट बैंकिंग / क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।
11. चयन प्रक्रिया – उम्‍मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्‍यू के आधार पर किया जाएगा।