14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीमा पर तैनात होंगी बेटियां: मध्य प्रदेश के इस जिले में होगी सात राज्यों के 1700 पदों के लिए भर्ती…

जम्मू-कश्मीर रायफल्स के लिए 17 से 22 सितंबर तक चलेगी प्रक्रिया....

2 min read
Google source verification
women_army_demo_pic.jpg

,

भोपाल। भारतीय सेना के एक सैन्य-दल जम्मू कश्मीर राइफल्स में जल्द ही भर्तियां शुरू होने जा रहीं हैं। लेकिन इस बार की सेना भर्ती में सबसे खास बात ये है कि इस बार इसमें देश की युवतियां भी सीमाओं की प्रहरी बनेंगी।

जम्मू एवं कश्मीर रायफल्स में करीब 1700 पदों के लिए 17 से 22 सितम्बर तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी। जानकारी के अनुसार देश की सीमाओं की प्रहरी बनाने के लिए युवतियां की भी अब युवकों की तरह भारतीय थल सेना भर्ती करने जा रही है। इस भर्ती में मध्यभारत क्षेत्र की भर्ती मध्यप्रदेश के जबलपुर में होगी।

इतिहास में यह पहला मौका ...

थलसेना के इतिहास में यह पहला मौका है, जब अफसर रैंक से नीचे महिलाओं की भर्ती हो रही है। इन महिला सिपाहियों की तैनाती सेना पुलिस में की जाएगी। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के भर्ती डायरेक्टर कर्नल पी. चक्रवर्ती के अनुसार जबलपुर में सात राज्यों की महिला प्रतिभागी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो रही हैं।

MUST READ : यहां निकली हैं बंपर भर्तियां, तुरंत एक क्लिक में ऐसे करें अप्लाई

ढाई लाख आवेदन आए
सेना के अनुसार, देशभर में 10 से 12 हजार पदों के लिए 2 लाख 57 हजार से ज्यादा महिलाओं ने आवेदन पत्र जमा किए हैं। अक्टूबर-नवम्बर तक भर्ती प्रक्रिया के बाद जनवरी से ट्रेनिंग शुरू होगी।

जम्मू एवं कश्मीर रायफल्स टे्रनिंग सेंटर में 17 से 18 सितम्बर तक टेस्ट, 19 से 22 तक मेडिकल और 26 एवं 27 अक्टूबर को लिखित परीक्षा के बाद जनवरी से इनकी टे्रनिंग शुरू हो जाएगी।

यह राज्य लेंगे भाग...
जबलपुर में होने वाली इस भर्ती में मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार, गोवा, छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र की युवतियां भाग लेंगी।

MUST READ : MP संविदा शिक्षक 2019 वर्ग 2 के परिणाम जल्द होंगे जारी! बस एक क्लिक में ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट

कहां किस क्षेत्र का चयन
मध्य क्षेत्र की जबलपुर, दक्षिण की बेलगांव, पूर्व की शिलांग, उत्तर-मध्य की लखनऊ व उत्तर क्षेत्र की प्रक्रिया अंबाला में होगी।

इन्हें भेजा है बुलावा
प्रतिभागियों की संख्या को देखते हुए सेना 12वीं में 86 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाली युवतियों को बुलावा भेजा है। भर्ती प्रक्रिया की तैयारियों को लेकर तीन सितंबर को एक टीम स्थल निरीक्षण करेगी।

इधर, सरकारी स्कूलों में तैयार किया जाएगा महिला सैनिकों को:
वहीं दूसरी ओर सरकारी स्कूलों में देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा के लिए महिला सैनिकों को तैयार किया जाएगा। मंदसौर जिला मुख्यालय के स्कूलों में 12वीं की छात्राओं को पैरामिलिट्री फोर्स के लिए प्रशिक्षण देने की तैयारी की जा रही है।

MUST READ : यहां निकली है 900 से ज्यादा पदों की भर्ती,कर लें ऑनलाइन आवेदन

इसकी समीक्षा कलेक्टर और एसपी करेंगे। यहां 50 उन छात्राओं को चिह्नित किया जाएगा, जो पैरामिलिट्री में जाना चाहती हैं। आदेश मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हंै।

जरूरी योग्यता-

17 वर्ष से अधिक होनी चाहिए छात्रा की उम्र।
12वीं अध्ययनरत होना जरूरी।
10वीं में 50% अंक होने चाहिए।
153 सेंमी. या अधिक ऊंचाई, वजन ऊंचाई के अनुपात में।

इस प्रशिक्षण में लिखित, फिजिकल प्रशिक्षण करवाया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद छात्राओं को संबंधित परीक्षा पास करने में बहुत आसानी होगी।
- आरएल कारपेंटर, डीईओ