29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छुट्टी वाला महीना अक्टूबर, 11 दिन बंद रहेंगे स्कूल

School Holidays in October 2024: रविवार की छुटि़्टयों को मिलाकर इस माह सात त्योहार और जयंती के अवकाश रहेंगे। दशहरा दीवाली से लेकर जयंती इस माह है।

less than 1 minute read
Google source verification
school holidays in october 2024

School Holidays In MP: बच्चों के लिए यह महीना छुट्टियों वाला होगा। इस माह 11 दिन स्कूल बंद रहेंगे। रविवार की छुटि़्टयों को मिलाकर इस माह सात त्योहार और जयंती के अवकाश रहेंगे। दशहरा दीवाली से लेकर जयंती इस माह है। जिसमें शासकीय अवकाश घोषित हैं। स्कूल बंद रहेंगे। त्योहार मनाने से लेकर घूमने तक बच्चों को पूरा मौका रहेगा।

अक्टूबर की पहली छुट्टी गांधी जयंती पर रही। इसके बाद अगली 10 छुट्टियों में पहला अवकाश दशहरा पर होगा। स्कूलों में 11 और 12 अक्टूबर की छुट्टी है। अगला दिन रविवार होगा। इसके बाद महर्षि वाल्मीकी जयंती पर स्कूलों में छुट्टी है। कक्षाएं नहीं लगेगी। माह के अंत में स्कूल शिक्षा विभाग ने दीवाली की छुट्टी घोषित की है। यह तीन दिन रहेगी।

इस माह चार रविवार

अक्टूबर में चार रविवार हैं। ये 6, 13, 20 और 27 अक्टूबर को होंगे। स्कूल बंद रहेंगे।

अगली 10 छुट्टियां, जानेें कब और क्यों बंद रहेंगे स्कूल

11 अक्टूबर दशहरा

12 अक्टूबर दशहरा

17 अक्टूबर महर्षि वाल्मीकि जयंती

29 -अक्टूबर धनतेरस

30 अक्टूबर दीवाली

31 अक्टूबर दिवाली