6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंधिया ने गुलदस्ता भेंटकर यूक्रेन से लौटे स्टूडेंट्स का किया स्वागत

दिल्ली पहुंचे विद्यार्थियों का उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया.

2 min read
Google source verification
सिंधिया ने गुलदस्ता भेंटकर यूक्रेन से लौटे स्टूडेंटों का किया स्वागत

सिंधिया ने गुलदस्ता भेंटकर यूक्रेन से लौटे स्टूडेंटों का किया स्वागत

भोपाल. यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों में मध्यप्रदेश के भी करीब चार विद्यार्थी शामिल हैं। शनिवार देर रात विमान से दिल्ली पहुंचे विद्यार्थियों का उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। स्टूडेंटों ने भी अपने वतन में आकर चेन की सांस ली।

जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रात करीब 2.45 बजे यूक्रेन से भारतीय स्टूडेंटों को लेकर विमान पहुंचा, जिसमें आए भारतीय स्टूडेंटों ने अपने वतन पहुंचकर चेन की सांस ली, इस अवसर पर कई विद्यार्थियों को लेने के लिए उनके परिजन भी पहुंच गए थे, वहीं जैसे ही परिजनों को पता चला कि उनकी आंखों के तारे लौट आए हैं, तो उन्होंने भी चेन की सांस ली। इस अवसर पर मंत्री सिंधिया ने उन्हें गुलाब का फूल भेंटकर उनका अगवानी की।

एमपी के ये विद्यार्थी लौटे
1 Ku. Kashvi Tare D/O Sh Ashok Kumar Tare R/O Jabalpur,
2 Ku Aayushi Patel D/O Sh. Dinesh R/O Khargone
3 Ku Shrishti Sharma D/O Sharad Chandra R/O Neemuch/ Indore
4 Sh. Subham Dwivedi S/O Sh. Santosh Kumar Dwivedi, R/O Sidhi.

आपको बतादें कि रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ गई है, ऐसे में कई भारतीय स्टूडेंट यूक्रेन में फंस गए थे, जिन्हें वापस लाया गया है। इस प्लेन में करीब 250 लोग भारत पहुंचे हैं, उन्होंने बताया कि यूक्रेन में हालात काफी बिगड़े हुए हैं, युद्ध के बीच कब क्या हो जाए, कह नहीं सकते हैं, ऐेसे में जब से जंग छिड़ी है ये ही सोच रहे थे कि कब अपने वतन पहुंचे।

यह भी पढ़ें : पुलिस ने पकड़ी चोरी की गाडिय़ा, लिस्ट में देखें गाडिय़ों के नंबर

सिंधिया ने भरोसा दिलाया कि सभी भारतीयों को वापस सुरक्षित लाया जाएगा। अपने सभी दोस्तों और अपने सभी सहयोगियों को यह संदेश दें कि हम उनके साथ हैं और हम उनके सुरक्षित मार्ग की गारंटी देंगे। जिसके चलते प्रधान मंत्री मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति से लगातार सम्पर्क में हैं। सिंधिया ने कहा कि रूसी सरकार के साथ भी बातचीत जारी है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं हर एक नागरिक की वापसी के बाद ही हम चैन के सांस लेंगे ।