
Reserve Bank Of India
भोपाल। भारतीय रिज़र्व बैंक (Reserve Bank of India) देश का केंद्रीय बैंक है, जो इंडियन करेंसी को छापता है। नोट की छपाई के लिए आरबीआई ने कड़े मानक तय किए हैं। इसके बावजूद देश में जाली नोट सर्कुलेट होते हैं। 8 नवंबर 2016 की रात PM मोदी ने अचानक से राष्ट्र को संबोधित करते हुए 500 और 1000 के नोटों को बंद करने की घोषणा की थी। इस के बाद बैंकों में पहले 2000 और फिर 500 के नए नोट मिलने शुरू हो गए थे। अब हाल ही में कई जगहों पर 2000 के नकली नोट चलाए जाने की कोशिश की खबरें आईं थीं।
इतने ट्रस्टी बैंक की तरफ से छापे गए इन नोटों की फिर भी लोग नकली कॉपी बना ही लेते हैं। यही सब देख RBI ने नोटों के अपने सभी नोटों की सुरक्षा और बढ़ा दी थी। ऐसे में कुछ ऐसे प्वाइंट्स हैं जिससे नोट असली है या नकली, उसकी पहचान की जा सके....
- अगर आप एक नजर 2000 रुपये के नए नोटों पर डालेंगे, तो उसमें भी आपको ब्रोकेन मैटेलिक स्ट्रिप (Broken Metallic Strip) नज़र आएगा। इसमें आपको हिंदी में भारत और अंग्रेज़ी में आरबीआई प्रिंट हुआ दिखाई देगा। इस पर प्रिंट Reserve में होता है। बता दें, इसी तरह का सिक्योरिटी थ्रेड 500, 100 के साथ 05, 10, 20 और 50 रुपए के नोट पर भी होता है।
- आरबीआई द्वारा जारी सभी नोटों के बीच सिक्योरिटी थ्रेड भी एक सुरक्षा मानक ही है। जब भी आप किसी भी नोट को अपने हाथ में लेते हैं, तो सबसे पहले नोट को हाथ लेकर चेक करते हैं. सिक्योरिटी थ्रेड पर आपको कुछ उभरे हुए कोड दिखाई देते हैं. जाली नोटों से बचने के लिए पहली बार सिक्योरिटी थ्रेड का इस्तेमाल करने का विचार इंग्लैंड हुआ।
- 2000 रुपये के नोट के आगे की तरफ सी थ्रू रजिस्टर में दो हजार रुपए लिखा होगा। आइडेंटिफिकेशन मार्क के ऊपर दिखाई देने वाली फूल जैसी आकृति सी थ्रू रजिस्टर के नाम से जानी जाती है। दो हजार के नोट में फूल की जगह इसकी वैल्यू दिखाई देगी, जो की रोशनी की ओर नोट रखने पर साफ दिखाई देगी।
- नोट में लेटेंट इमेज(अदृश्य) भी देखी जा सकती है। ये गांधीजी की फोटो के साइड में अंकित है। 2000 रुपए के नोट में इसकी वैल्यू यानि 2000 प्रिंट है। इसी हिस्से में नोट की वैल्यू हिन्दी में भी अंकित है।
- नोट के ऊपर से लेफ्ट साइड और नीचे से राइड साइड पर नोट का सीरीज नंबर अंकित है। पैनल में नंबर बढ़ते हुए क्रम में लिखे हुए हैं।
- दृष्टिबाधित लोगों के लिए नोट में कुछ हिस्से विशेष रूप से उभरे हुए हैं। इनमें महात्मा गांधी का पोट्रेट, अशोक स्तम्भ, ब्लीड लाइन और आइडेंटिटी मार्क शामिल हैं। नोट को हल्के हाथ से छूने पर ये हिस्से महसूस किये जा सकते हैं।
- वहीं 500 के नोट में आगे की तरफ महात्मा गांधी का पोट्रेट अंकित है। जो को नोट को सीधा पकड़ने पर दांयी ओर निहारता प्रतीत होता है। नोट में सिक्योरिटी थ्रेड भी आसानी से देखा जा सकता है। नोट को झुका कर देखने पर इसके थ्रेड का कलर हरे से नीला होने लगता है।इस पर क्रमश: भारत, आरबीआई, 500 प्रिंटेड है।
-नोट के ऊपर से लेफ्ट साइड और नीचे से राइट साइड पर नोट का सीरीज नंबर अंकित है। पैनल में नंबर बढ़ते हुए क्रम में लिखे हुए हैं।
Updated on:
03 Oct 2021 11:47 am
Published on:
03 Oct 2021 11:28 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
