
भोपाल. लोकसभा चुनाव 2019 कई मायनों में खास रहा है। इस बार पार्टियों ने बॉलीवुड कलाकारों को खूब टिकट दी है। ये कलाकार ग्लैमर की वजह से तो चर्चा में रहते हैं। लेकिन इन कलाकारों से ज्यादा इंटरनेट पर इस चुनाव में कुछ महिला पोलिंग अफसरों के ग्लैमर की चर्चा है। कमाल की ड्रेसिंग सेंस की वजह से ये लेडी अफसर छा गईं हैं।
इस चुनाव में ग्लैमर का तड़का पांचवें चरण में पहली बार दिखा। जब लखनऊ की पोलिंग अफसर रीना द्विवेदी वोटिंग करवाने के लिए ईवीएम के साथ अपनी बूथ पर जा रही थीं। तभी किसी फोटोग्राफर ने पीली साड़ी में उनकी तस्वीर खींच ली। उसके बाद ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। सोशल मीडिया पर लोग पीली साड़ी वाली पोलिंग अफसर के बारे में तरह-तरह की बातें करने लगे।
दावा तो यहां तक किया जाने लगा कि जहां मैडम की ड्यूटी लगी थी, उस पोलिंग बूथ पर सौ फीसदी तक मतदान हुई है। लेकिन बाद में पीली साड़ी वाली रीना द्विवेदी मीडिया के सामने आईं और कहा कि बूथ पर 70 फीसदी वोटिंग हुई थी। गूगल सर्च में पिछले एक सप्ताह में सबसे ज्यादा सर्च रीना द्विवेदी की गईं।
रीना के बाद छठे चरण में ब्लू ड्रेस वाली एक पोलिंग अफसर की तस्वीर वायरल है। वह ब्लू कलर की गाउन में ईवीएम के साथ पोलिंग बूथ पर जा रही थीं। महिला अफसर का नाम योगेश्वरी गोहित ओमकार था। वह भोपाल की रहने वाली हैं और गोविंदापुरा इलाके में ड्यूटी लगी थी। योगेश्वरी ने कहा कि मैं हमेशा खुद को मेंटेन रखती हूं। इसमें कुछ भी नया नहीं है। हमारी तस्वीर और लुक लोगों को पसंद आई यह अच्छी बात है।
लगातार कई दिनों तक येलो साड़ी और ब्लू ड्रेस वाली महिला अफसर इंटरनेट सेंसेशन बनी रहीं। पूरे देश में इंटरनेट पर लोग इन्हें सर्च कर रहे थे। ऐसे में अगर देखा जाए तो बॉलीवुड से आए कलाकार जो चुनाव लड़ रहे हैं, उनसे ज्यादा इनकी पॉपुलरिटी रही।
सातवें चरण की वोटिंग से पहले इंटरनेट पर एक और तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें तिरछी टोपी पहनी हुई एक पोलिंग अफसर नजर आ रही है। तिरछी टोपी में नजर आ रही पोलिंग अफसर की ड्यूटी इंदौर शहर के किसी मतदान केंद्र पर लगी हुई है। उनका जयश्री है। जयश्री का कहना है कि ये मेरा स्टाइल है।
Published on:
18 May 2019 05:50 pm
