14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होटल के कमरे में मिली कॉल गर्ल की न्यूड बॉडी, पढ़ें पूरी खबर

थाने से महज कुछ ही मीटर की दूरी पर होटल के कमरे में कॉल गर्ल की डेड बॉडी मिलने से मचा हड़कंप...

less than 1 minute read
Google source verification
bhopal.jpg

भोपाल के शाहपुरा इलाके में एक होटल के कमरे में कॉल गर्ल की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। कमरे में जैसे ही होटल के कर्मचारियों ने लड़की की लाश देखी तो हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। लाश नग्न हालत में थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने घंटों की पूछताछ और जांच के बाद अब होटल के ही एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। पता चला है कि होटल के कर्मचारी ने ही उसे होटल में बुलाया था।


शाहपुरा इलाके की के स्क्वॉयर होटल में ये वारदात हुई है और कमरे की होटल से एक युवती की लाश नग्न हालत में मिली है। बताया गया है कि युवती कॉल गर्ल है हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पता चला है कि युवती इलाके के एक नामी बदमाश के साथ होटल में आई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अंदेशा है कि आरोपी युवक और युवती में किसी बात को लेकर विवाद हो गया होगा । जिस होटल में लाश मिली है वो शाहपुरा थाने से महज कुछ ही दूरी पर है।
यह भी पढ़ें- पति के सामने बीवी प्रेमी के साथ घर में करती थी गंदा काम, फिर पति ने किया ये...


सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक मृतका होटल के एक कर्मचारी के संपर्क में थी और उसी ने होटल में उसे बुलाया था। युवती की मौत की वजह प्राइवेट पार्ट में चोट लगना बताया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की तफ्तीश में जुट गई।
यह भी पढ़ें- कोचिंग सेंटर के सीक्रेट केबिन में संचालक ने बनाए कई स्टूडेंट्स के पोर्न वीडियो