21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में भीषण गर्मी का कहर, पहली बार Warm Night Alert, यहां लू की भी चेतावनी

Warm Night Alert : एमपी में भीषण गर्मी के बीच सीजन पहली बार 'वॉर्म नाइट' का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, डिंडौरी जिले में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

2 min read
Google source verification
Warm Night Alert

एमपी में भीषण गर्मी का कहर (Photo Source- Patrika)

Warm Night Alert : वैसे तो मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। हालात ये हैं कि, सीजन में पहली बार प्रदेश के कई इलाकों में 'वॉर्म नाइट' का अलर्ट जारी किया गया है। ये अलर्ट राजधानी भोपाल के साथ - साथ सूबे के 9 शहरों में रात के समय प्रभावी रहेगा। ऐसे में आज रात संबंधित इलाकों में सबसे अधिक तापमान रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, इंदौर और ग्वालियर में अधिकतम पारा 42 डिग्री के पार रहने की संभावना का है। मौसम विभाग ने प्रदेश के डिंडोरी जिले में लू चलने की चेतावनी जारी की है। यहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना जताई जा रही है।

इस समय पूरा राज्य भीषण गर्मी की चपेट में है। हालात ये हैं कि, कई जिलों में तेज गर्मी के चलते लोगों का हाल बेहाल होने लगा है। कई शहरों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। जबकि, इस सीजन में पहली बार 'वॉर्म नाइट' का अलर्ट तक जारी किया गया है। वार्म नाइट का अर्थ ये हुआ कि, आज रात लोगों को सामान्य से तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

इन जिलों में 'वॉर्म नाइट' का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार की रात प्रदेश के भोपाल, छिंदवाड़ा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, सिवनी, पांढुर्णा, बालाघाट और मंडला जिले के लिए में चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा।

खजुराहो में भीषण गर्मी

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक तापमान छतरपुर जिले के खजुराहो में रिकॉर्ड किया गया। यहां सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि ग्वालियर में 42.5 डिग्री, दतिया में 42.3 डिग्री, सीधी-रतलाम में 42.2 डिग्री, श्योपुर-रीवा में 42 डिग्री, रायसेन में 41.6 डिग्री, नौगांव में 41.5 डिग्री, नरसिंहपुर में तापमान 41.4 डिग्री, भोपाल में 39.8 डिग्री, इंदौर-उज्जैन में 39.5 डिग्री और जबलपुर में 38.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ टर्फ लाइन एक्टिव

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते तीन दिन से मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ टर्फ की एक्टिविटी देखने को मिल रही है, जिसके चलते प्रदेशभर में बादल छाए हुए हैं। दक्षिणी हिस्से के जिलों में आंधी-बारिश हुई। वहीं, 23 अप्रैल को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, इसका असर मध्य प्रदेश में बेहद कम दिखाई देगा। ऐसे में अनुमान है कि, प्रदेश में अब लंबे समय तक गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना है।