5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवरात्रि 2019: गरबा के लिए ट्रेंड में है ये ज्वैलरी, जो आपको देंगी फुल गुजराती लुक

गरबा में कैरी करें ये ज्वैलरी.....

2 min read
Google source verification
01_4.png

latest fashion news in hindi

भोपाल। साल 2019 की शारदीय नवरात्रि 29 सितंबर से शुरु होने वाली है। दु्र्गा माता के इस पावन पर्व पर मां की आराधना के लिए किए जाने वाले गरबा की तैयारियां जोरों पर हैं। इन दिनों मां की भक्ति में डूबकर युवाओं की मस्ती की पाठशाला यानि गरबा और डांडिया नाइट्स की शुरुआत हो जाती है। गरबा हमेशा शारदीय नवरात्रि के 9 दिनों में ही खेला जाता है। इस समय मां दुर्गा के भजनों और लोकगीतों पर गरबा खेलते हैं। जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

MUST READ: गरबा नाईट में बिंदास डांस करने के लिए कैरी करें स्टाइलिश ड्रेस, ये हो सकते हैं बेस्ट ऑप्शन

गरबा एक गुजराती नृत्य कला है। गर्ल्स नवरात्रि के कई दिनों पहले से ही इससे जुड़ी शॉपिंग कर लेती हैं। ऐसे में अगर आपने अभी तक अपनी ड्रेस की मैंचिग की ज्वेलरी सलेक्ट नहीं की है, तो परेशान न हों, क्योंकि आज हम आपको गुजराती स्टाइल की एथनिक ज्वेलरी के बारें में बताने जा रहे हैं....

- गरबे में जितना ध्यान ड्रेस का रखना जरूरी है उससे कहीं ज्यादा ज्वैलरी का सही होना जरूरी है। मार्केट में भी नई-नई डिजाइन की ज्वेलरी आई है। कुंदन वर्क भी इस बार खास दिख रहा है। गरबा के लिए पारंपरिक ज्वेलरी तो ड्रेस के साथ ही परफैक्ट लगेगी, जिसमें हाथ, माथे की बिदिंया से लेकर पैरों की पायल सभी कुछ यूनिक होना चाहिए।

- नवरात्रि पर गरबा खेलने के लिए अगर आपने गुजरात की पारंपरिक ड्रेस चुनी है, तो आपको अलग दिखने के लिए मोती या अन्य बीट्स से बने गहने जरुर पहनें। ये देखने में बेहद सुदंर दिखते हैं।

- अगर आप गरबा में पूरी तरह से एथनिक लुक चाहती हैं, तो गुजराती ड्रेस के साथ ट्रेडिशनल नेकलेस जरुर पहनें ये लाल और सफेद स्टोन से बना नेकलेस आपकी ड्रेस को लुक परफेक्ट बनाएगा। रात के समय के लिए ये और भी अच्छा है।

- अगर आपको एक्सपेरिमेंट करना है तो ड्रेस के साथ लंबे झुमके पहनें ये आपको एक अलग लुक देगा। हैवी या लाइट वेट दोनों ही तरह का ले सकती हैं।

- अगर आपको झुमकी पहनना पसंद है तो ऐसे में आप अपनी पसंदानुसार बड़े या छोटे आकार की झुमकियों का चुनाव कर सकती हैं।