भोपालPublished: Jul 14, 2023 03:27:15 pm
Manish Gite
Dearness Allowance- मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार ने किया बड़ा फैसला...।
मध्यप्रदेश सरकारी कर्मचारियों के लिए शुक्रवार को बड़ी खबर आई है। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के समान 42 फीसदी महंगाई भत्ता देने का फैसला किया है। यह भत्ता जनवरी माह से ही दिया जाएगा। जनवरी से महंगाई भत्ते का एरियर तीन किस्तों में मिलेगा। इसके आदेश आज-कल में जारी भी हो जाएंगे।