
फिर 1 हजार करोड़ कर्ज ले रही शिवराज सरकार, सिर्फ 2 महीनों में ही लिए 24 हजार करोड़
चुनावी साल में एक बार फिर मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार 1 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। ये कर्ज 24 साल के लिए बांड गिरवी रखकर सरकार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से ले रही है। कर्ज लेने के संबंध में सभी तैयारियां पूरी रक ली गई है। ऐसे में अब अगले 29 मार्च को आरबीआई की ओर से सरकार के खाते में पैसे डाल दिए जाएंगे। आपको बता दें कि, मार्च के महीने में ही तीसरी बार शिवराज सरकार कर्ज ले रही है।
इस संबंध में वित्त विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकार ने ये लोन लेने के पीछे आर्थिक गतिविधियों और विकास परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए लिया है। इससे पहले लिए गए लोन में भी यही बात कही गई थी। ये लोन की राशि सरकार को 29 मार्च 2047 तक चुकाना होगा।
29 मार्च को सरकार के खाते में आएंगे पैसे
24 साल के लिए बांड गिरवी कर सरकार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से ये लोन ले रही है। 29 मार्च को सरकार के खाते में पैसे आ जाएंगे और सरकार को 29 मार्च 2047 तक ये लोन चुकाना होगा। सरकार 2 महीने के अंदर 24 हजार करोड़ का कर्ज ले चुकी है।
दो महीने में कब-कब लिया कर्ज
- 31 जनवरी को सरकार ने 2 हजार करोड़ कर्ज लिया था।
- 4 फरवरी को 3 हजार करोड़ रुपए कर्ज लिया था।
- 14 फरवरी को भी 3 हजार करोड़ का कर्ज लिया था।
- 28 फरवरी को तीन हजार करोड़ कर्ज लिया था।
- 6 मार्च को भी तीन हजार करोड़ रुपए कर्ज था।
- 23 मार्च को भी चार हजार करोड़ रुपए कर्ज लिया था।
Published on:
29 Mar 2023 10:19 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
