
भोपाल। प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर करने की कवायद के रूप में हवाई पट्टियों के विस्तार के लिए प्रदेश सरकार ने 80 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। प्रदेश के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक हेलीकॉप्टर सेवाओं की पहुंच के लिए भी योजना बनाई गई है। इधर, सामाजिक सरोकार से जुड़ी मप्र की अहम मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में अब तीर्थ यात्री हवाई जहाज से भी यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर धार्मिक आस्था के केंद्र सलकनपुर में देवी महालोक, सागर में संत रविदास स्मारक, ओरछा में रामराजा लोक और चित्रकूट में दिव्य वनवासी राम लोक भी भव्य स्वरूप दिया जाएगा। इसके लिए 358 करोड़ रुपए रखे गए हैं।
जनता को भाया पर्यटन
दरअसल, पर्यटन मध्यप्रदेश की नई ताकत के रूप में उभरा है। यहां के ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन स्थल देश-विदेश के सैलानियों को खूब भा रहे हैं। कोविड के बाद प्रदेश का हर पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार रहा। पर्यटन विभाग के अनुसार उज्जैन में महाकाल लोक के विकास ने वर्ष 2021 की तुलना में वर्ष 2022 में 1796 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जबकि, सांची, उदयगिरि, पचमढ़ी, खजुराहो, शिवपुरी में वर्ष 2021 की तुलना में वर्ष 2022 में पर्यटकों की संख्या में 100 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हुआ। प्रदेश के पर्यटक स्थलों पर जहां 2021 में 94.70 लाख पर्यटक पहुंचे तो 2022 में 149.73 लाख पर्यटक आए। वहीं, 398.4 लाख लोगों ने धार्मिक स्थलों की सैर की।
यह भी पढ़ेंः
पेंशन के जरिए राहत देने की कोशिश
● वृद्धावस्था और विधवा पेंशन योजना के लिए एक हजार 535 करोड़ रुपए रखे गए हैं। इसके तहत 600 रुपए महीना दिया जाएगा।
● आहार अनुदान योजना के लिए 300 करोड़ रुपए। बैगा,भारिया, सहरिया जनजाति की महिलाओं को एक हजार रुपए महीना।
ओंकारेश्वर बनेगा वेदांत का मुख्य केंद्र
देश में ज्योतिर्लिंग के रूप में पहचान बनाने वाला ओंकारेश्वर वेदांत का भी मुख्य केंद्र बनेगा। राज्य सरकार ने बजट में वेदांत पीठ की स्थापना के लिए 350 करोड़ रुपए सुरक्षित किए हैं। यहां एकात्मक धाम की स्थापना भी की जा रही है। सांस्कृतिक रूप से समृद्ध प्रदेश की कला संस्कृति के पोषण के लिए राजधानी भोपाल के भारत भवन में कलाग्राम, रामपायली बालाघाट में डॉ. केशव हेडगेवार संग्रहालय, ग्वालियर में हिन्दी भवन और अटल बिहारी वाजपेयी स्मारक की स्थापना का वादा राज्य सरकार ने बजट 2023-24 में किया है। इसके अलावा पर्यटन संभावनाओं को विस्तार देने प्रदेश में निजी क्षेत्र के जरिये पर्यटन अधोसंरचना को और बेहतर करने लैंड बैंक और हैरिटेज संपत्तियों का बैंक तैयार किया जाएगा। पर्यटन स्थलों तक पहुंच को सुगम बनाने 15 स्थानों पर रोप वे बन रहे हैं।
Updated on:
02 Mar 2023 10:51 am
Published on:
02 Mar 2023 10:50 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
