
दिल्ली में पीएम मोदी से मिले शिवराज, 'प्रवासी भारतीय दिवस' का करेंगे उद्घाटन, अहम मुद्दों पर हुई बातचीत
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को दिल्ली दौरे पर हैं। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। दोनों नेताओं की मुलाकात को लेकर जानकारी सामने आई है कि, आगामी दिनों में प्रधानमंत्री मोदी प्रवासी भारतीय दिवस का इंदौर में उद्घाटन करेंगे। ग्लोबल इंवेस्टर समिट में नरेंद्र मोदी वर्चुअल उपस्थित होकर संबोधित करेंगे।
इसी के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों, कार्यक्रमों और जनकल्याण की योजनाओं की जानकारी प्रधानमंत्री मोदी को दी है। यही नहीं दोनों नेताओं ने समसामयिक विषयों पर चर्चा भी की है। इसी के साथ प्रवासी भारतीय दिवस, G-20 समिट, ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट और खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर भी दोनों के बीच विस्तार से चर्चा हुई है।
प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे शिवराज
आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह आज होना है। खेल के क्षेत्र में मध्य प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का इस समारोह में सम्मान किया जाएगा। एकलव्य, विक्रम विश्वामित्र, प्रभाष जोशी और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार वितिरित किया जाएगा। यहां खिलाड़ियों को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मानित करेंगे। रवींद्र भवन में शाम 6 बजे कार्यक्रम में वर्ष 2020 के खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।
बेजुबान से प्यार की मिसाल : डॉग की मौत पर किया अंतिम संस्कार, देखें वीडियो
Published on:
26 Dec 2022 01:57 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
