
'मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखा रहे हैं राहुल गांधी', जानिए किसने कही ये बड़ी बात
भोपालः पंद्रह साल बाद मध्य प्रदेश की सत्ता में लौटने वाली कांग्रेस को सत्ता दिलाने का श्रेय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रदेश के किसानो से किये वादे को जाता है, जिसमें उन्होंने कहा था कि, सत्ता में आने के बाद दस दिनों के भीतर सभी किसानो का दो लाख रुपये ततक का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। अगर सरकार ऐसा नहीं कर पाई तो ग्यारहवें दिन सीएम बदल देंगें। कांग्रेस ने इस वादे को वचन पत्र में भी शामिल किया और सत्ता में आते ही कर्जमाफी की प्रक्रिया शुरु कर दी। इसी के तहत किसानों से आवेदन भरवाए जा रहे है। लेकिन, हकीकत ये है कि, प्रदेश की सत्ता में आने के हसवें दिन किसानों का कर्ज माफ करने का वादा करने वाली कांग्रेस सत्ता में आने के 40 दिनों के बाद भी कागजी कार्रवाई में ही जुटी हुई है। अब तक किसी किसान का कर्ज माफ नहीं किया गया है। इसे लेकर अब बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है। शिवराज सिंह ने प्रदेश के मुखिया कमलनाथ के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए राहुल गांधी को उनका वादा याद दिलाते हुए कमलनाथ को सीएम पद से हटाने की मांग की है।
29 डिजिटल रथों को दिखाई हरी झंड़ी
आपको बता दें कि, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान आज राजधानी स्थित बीजेपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां उन्होंने बीजेपी कार्यालय से 29 डिजिटल रथों को हरीझंड़ी दिखाकर रवाना किया। ये सभी रथ प्रदेश की हर लोकसभा सीट का भ्रमण करते हुए भारत के मन की बात कहेंगें। इस रथ के माध्यम से बीजेपी लोगों के मन का हाल भी जानेगी, साथ ही उनसे भविष्य के कामों को लेकर सुझाव भी मांगेगी। बीजेपी के आला अधिकारियों की बैठक में तय किया गया है कि, जनता द्वारा लिये गए सुझावों को घोषणा पत्र मे शामिल किया जाएगा।
वादा भूले राहुल गांधीः शिवराज
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए शिवराज ने कांग्रेस की कर्जमाफी की घोषणा पर सवाल उठाए। उन्होंने राहुल गांधी ने से पूछा कि, चुनाव से पहले उन्होंने कहा था कि सत्ता में आने के 10 दिनों के भीतरकिसानों का कर्ज़ा माफ किया जाएगा, ऐसा न होने पर मुख्यमंत्री बदल दिया जाएगा, अब तक किसानों का कर्जमाफ नही हुआ है, राहुल को मुख्यमंत्री कमलनाथ को पद से हटा देना चाहिए। शिवराज ने कहा राहुल के वादे के बाद भी अभी तक किसानों के खातों मैं पैसा नहीं आया है, अब तक हरे गुलाबी आवेदन भरवाए जा रहे, किसान कर्जमाफी का इंतजार कर रहा। लगता है कि राहुल गांधी मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखा रहे हैं। किसानों का कर्ज़ सिर्फ कागज़ के टुकड़े पर माफ हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, प्रदेश की नई सरकार पल-पल रंग बदल रही है।
शिवराज ने की ये भी मांग
शिवराज ने आगे ये भी कहा कि, 'मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार से यह कहना चाहता हूं कि, 80 लाख किसानों का कर्ज माफ करो। इनके खाते में दो-दो लाख रुपया डालो। जिन्होंने 31 मार्च तक का अपना कर्ज़ अदा किया था, उनके खाते में भी दो-दो लाख रुपये डलवाओ।' शिवराज ने कहा कि, 'ये नीले-पीले फॉर्म भरवाकर प्रदेश सरकार अपना समय बर्बाद कर रही है।'
Published on:
04 Feb 2019 06:13 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
