सुबह सुन्दरकांड, हवन-पूजा के बाद साधना सिंह ने वैवाहिक रस्मों की शुरुआत कराई। एक मां के रूप में सारी जिम्मेदारियों को निभाते हुए साधना सिंह उत्साह से सबसे व्यवस्थाओं, भोजन आदि के बारे में पूछती रहीं। हालांकि रिंकी के हाथों पर मेहंदी लगाने प्रोफेशनल युवतियां भी आईं, लेकिन एक मां के रूप में साधना सिंह भी अपने आप को रोक नहीं पाईं, और मेहंदी का कोन खुद हाथ में थामकर उन्होंने ही मेहंदी रस्म की शुरुआत की।