
Twisha Sharma Death Case: (Photo Source - Patrika)
Twisha Sharma Case Updates: मध्यप्रदेश में भोपाल के सबसे चर्चित ट्विशा शर्मा केस में सीबीआई जांच तेजी से शुरु हो गई है। बीते दिन कोर्ट ने इस मामले की आरोपी और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को निचली अदालत से मिली अग्रिम जमानत को खारिज कर दिया है। आज सीबीआई की टीम बीते दो घंटों से टि्वसा की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर पर मौजूद है। इस पूरे मामले में चौंकाने वाला दावा भी सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टि्वशा की शादी के दिन सास ने 10 लाख रुपए की डिमांड की थी।
एक इंटरव्यू में ट्विशा के भाई हर्षित शर्मा के ससुर ने चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने बताया है कि मैं शादी के समय की बात करूंगा…बारात 1 बजे आने वाली थी लेकिन 3 बजे तक नहीं आई। मैनें हर्षित को पूछा कि बारात क्यों नहीं आ रही है। वो बोला कि माता जी (सासा गिरिबाला सिंह) वहां बुला रही है, शायद वो कुछ नाराज हो गई है।
इनको एक गेस्ट हाउस में रुकाया गया था। गेस्ट हाउस पहुंचने पर गिरिबाल बोली कि आपने हमारी औकात के हिसाब से इंतजाम नहीं किया है। ड्राइवर गाड़ी लेकर सामने खड़ा नहीं रहता है। वो हमारे लिए गेट नहीं खोलता है। इनको जज के स्टैंडर्स कुम कम ज्यादा लगे होंगे। हमने बोला कि हमसे गलती हो गई है हमें माफ कर दीजिएगा। लेकिन आप बारात तो लेकर आइए। उन्होंने कहा कि हमारा नाम खराब हो गया है।
आपको हमको इसे किसी तरह से सेट करना पड़ेगा। इन्होंने काफी बड़ी डिमांड रखी लेकिन बात करके ये 10 लाख तक में मानी। मैं वहीं पर था। हमारे पास इतना पैसा कैश नहीं था लेकिन मैं कुछ 2 लाख कैश लेकर गया था। नवनिधि (टि्वशा के पापा) जी ने बोला कि आप ये 2 लाख रुपए रखिए, बाकी का पैसा हम आपको बाद में पहुंचा देंगे।
ट्विशा केस में पति समर्थ सिंह को जहां पहले ही गिरफ़्तार कर लिया गया था वहीं अब गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत भी निरस्त कर दी गई है। बुधवार को देर रात 1 बजे जबलपुर हाईकोर्ट ने यह आदेश जारी किया जिसके बाद सीबीबाई द्वारा पूर्व जज की कभी भी गिरफ़्तारी की जा सकती है।
बता दें कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे गिरिबाला सिंह के घर सीबीआई की टीम पहुंची। फिलहाल, अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। CBI गिरिबाला को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। सीबीआई की टीम ने गिरिबाला के घर में हाई इंटेंसिटी वाला 3D कैमरा लगाया है। इसकी मदद से फर्स्ट फ्लोर पर दीवारों की हाइट नापने के साथ पूरे घर की 360 डिग्री एंगल पर रिकॉर्डिंग की जा रही है।
-10.53 बजे मौत के बारे में सूचना देने के 14 मिनट बाद सीपीआर क्यों दिया गया?
-10.50 से 11.07 बजे के बीच छत पर क्या-क्या हुआ। कौन-कौन वहां गया था।
-समर्थ के रिश्तेदार का नाम कई दिनों बाद क्यों सामने आया।
-ट्विशा को अस्पताल जाने में दो घंटे का समय क्यों लगा?
आरोपी समर्थ सिंह की बयानों की सीबीआई गहराई से तस्दीक कर रही है। इसके लिए CBI अधिकारी उसे घर भी ले गए। इसके अलावा समर्थ सिंह के रिश्ते के भाई स्वराज सिंह को भी सेवानिवृत्त न्यायाधीश और मृतका की सास गिरिबाला सिंह के आवास पर बुलाया गया। सीबीआई अधिकारियों ने उनसे केस के संबंध में पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान, समर्थ ने जांचकर्ताओं को बताया कि गर्भवती होने और बाद में गर्भपात करवाने के बाद ट्विशा का व्यवहार बदल गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्होंने वही बातें दोहराईं, जो उन्होंने पहले की पूछताछ के दौरान कही थीं। बता दें कि बीते दिन समर्थ सिंह को जिला अदालत ने सीबीआई हिरासत में सौंप दिया।
बता दें कि इससे पहले समर्थ का भोपाल के जेपी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। तुरंत ही दोपहर करीब ढाई बजे सीबीआई ने आरोपित को विशेष अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड मांगा। वहीं अब अदालत से मंजूरी मिलने के बाद समर्थ सिंह को सीबीआई की हिरासत में ले लिया गया। जिसके बाद समर्थ सिंह से कड़ी पूछताछ की जाएगी।
Published on:
28 May 2026 01:59 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
