28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिगड़े शनि को साध रहीं गिरिबाला सिंह! बंगले से बाहर आकर कुत्ते को कराया भोजन

Twisha Sharma Case- कहा जा रहा है कि कुत्ते को खाना खिलाकर गिरिबाला सिंह, बिगड़े शनि को साधने की कोशिश कर रहीं, ज्योतिषियों के अनुसार न्याय के कारक शनि, कुत्तों की सेवा से प्रसन्न होते हैं

3 min read
Google source verification
Twisha Sharma mother in law Giribala Singh performed Shani Puja

Twisha Sharma mother in law Giribala Singh performed Shani Puja

Giribala Singh- भोपाल की पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह कानून के ​शिकंजे में आ गई हैं। अपनी बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में उनपर गिरफ़्तारी का खतरा मंडरा रहा है। इस केस में भोपाल कोर्ट द्वारा गिरिबाला सिंह को दी गई अग्रिम जमानत जबलपुर हाईकोर्ट ने निरस्त कर दी है। बुधवार देर रात आए हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद केस की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी सीबीआइ सक्रिय हुई और गुरुवार को उनके घर पर जा पहुंची। जांच अधिकारी अभी गिरिबाला सिंह से पूछताछ कर रहे हैं। इससे पहले सुबह सुबह पूर्व जज अपने बंगले के बाहर आईं। ​गिरिबाला सिंह ने एक कुत्ते को प्रेमपूर्वक भोजन कराया। इसका वीडियो भी वायरल हो गया जिसपर खूब चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि कुत्ते को खाना खिलाकर गिरिबाला सिंह, बिगड़े शनि को साधने की कोशिश कर रहीं हैं। विशेषज्ञों और ज्योतिषियों के अनुसार नवग्रहों में न्याय के कारक मानेवाले शनि, कुत्तों की सेवा से प्रसन्न होते हैं।

करीब 17 दिन पहले तक पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके अधिवक्ता बेटे समर्थ सिंह का जीवन ठीकठाक चल रहा था। मां-बेटे, कटारा हिल्स में भव्य घर में रह रहे थे। पैसोें की कोई कमी नहीं थी। क्रिमिनल वकील के रूप में समर्थ सिंह खासा कमा रहे थे और गिरिबाला सिंह रिटायरमेंट के बाद भी सक्रिय थीं। सामाजिक रूप से भी उनका परिवार बेहद प्रतिष्ठित था।

गिरिबाला सिंह और उनके परिवार के लिए मई का 12 वां दिन मनहूस साबित हुआ। देर रात उनकी बहू ट्विशा शर्मा की घर की छत पर संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। परिवार पर वज्रपात हुआ और दूसरे ही दिन बहू के मायके वालों ने नोएडा से भोपाल आकर गिरिबाला सिंह व समर्थ सिंह पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। ट्विशा के मां-पिता और भाई इंसाफ मांगने सीएम मोहन यादव के निवास तक भी जा पहुंचे।

फिर तो ऐसा झंझावात आया कि पूर्व जज गिरिबाला सिंह और बेटे समर्थ सिंह की दुनिया मानो मिट्टी में मिल गई। ट्विशा शर्मा केस की जांच सीबीआई को सौंप दी गई​ जिसने पति और सास पर दहेज हत्या के केस में एफआईआर दर्ज की है। आरोपी बेटे को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी थी, अब मां गिरिबाला सिंह की भी गिरफ़्तारी तय सी है।

चर्चा है कि गिरिबाला सिंह ने शनिदेव की प्रसन्नता के लिए यह काम किया

कानून के शिकंजे में फंसी पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह इसी गहमागहमी के बीच गुरुवार को अपने बंगले के बाहर कुत्ते को खाना खिलाती दिखाई दीं। इसका वीडियो वायरल हुआ तो लोगों के मुंह खुल गए। आमजनों में चर्चा है कि गिरिबाला सिंह ने शनिदेव की प्रसन्नता के लिए यह काम किया है।

जब शनि खराब होता है तो अच्छी भली जिंदगी में भूचाल सा आ जाता है

ज्योतिषी दीपक परसाई भी इस बात की तस्दीक करते हैं। वे बताते हैं कि जब शनि खराब होता है तो अच्छी भली जिंदगी में भूचाल सा आ जाता है। ​इस केस में जिला जज गिरिबाला सिंह की क्या भूमिका है, यह तो सीबीआई और बाद में कोर्ट तय करेगी पर ज्योतिषिय नजरिए से यह बिल्कुल स्पष्ट है कि उनपर शनि की बुरी नजर है।

शनि ग्रह की कुदृष्टि से बचने के लिए कुत्ते को भोजन

शास्त्रों और ज्योतिषिय ग्रंथों में शनि ग्रह की कुदृष्टि से बचने के लिए कुत्ते को भोजन कराने को सटीक उपाय बताया गया है। कहा जा रहा है कि बहू की संदिग्ध मौत के मामले में कानून के घेरे में आईं गिरिबाला सिंह ने शनि के कोप से बचने के लिए ही कुत्ते को खाना खिलाया है।