
पूर्व मंत्री मिश्रा का विवादित बयान- पूरी सरकार शराब और शबाब पर केंद्रित हो गई
भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर एक महिला के साथ चार हुए दुराचार के बाद कांग्रेस ने सरकार और पुलिस सिस्टम को लेकर आरोप लगाए। राज्य महिला आयोग ने कहा है कि यह शर्मनाक है, उत्तरप्रदेश के बदायूं में हुई इसी तरह की दरिंदगी की घटना से न तो राज्य सरकार और न ही प्रदेश पुलिस ने सबक लिया, जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
मध्यप्रदेश के सीधी जिले के अमिलिया में चार दरिंदों ने महिला के साथ दुराचार किया। इसके बाद उन्होंने हैवानियत की हदें भी पार कर दी। मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा है कि विधवा को बंधक बनाकर उसके साथ दुराचार और नृशंसता की जो घटना सामने आई है उसने एक बार फिर प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। यह बेहद शर्मनाक है। उत्तरप्रदेश के बदायूं कांड की तरह हुई दरिंदगी की घटना से राज्य सरकार और न ही प्रदेश की पुलिस ने सबक लिया।
गृहमंत्री बोले सख्त सजा दिलाएंगे
प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र का सीधी में हुई दुराचार की इस घटना के बाद बयान आया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उसी गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को जल्द ही न्याय दिलाया जाएगा। पुलिस को निर्देश दे दिए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ तय समय सीमा में चार्जशीट तैयार होगी। गृहमंत्री ने कहा कि मामला कोर्ट में स्पेशल ट्रायल कराकर आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। गृहमंत्री ने कहा कि डीजीपी विवेक जौहरी से बात की है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
11 Jan 2021 06:23 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
