20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये 3 लोग भूलकर भी न पहनें चांदी की अंगूठी, इनके लिए खतरे की घंटी होती है अंगूठी

ये 3 लोग भूलकर भी न पहनें चांदी की अंगूठी, इनके लिए खतरे की घंटी होती है अंगूठी

2 min read
Google source verification
silver ring disadvantages

silver ring disadvantages

भोपाल। हिंदू ज्योतिषशास्त्र में कई ऐसी चीजें बताई गई हैं जिन पर लोग पूरी तरह से विश्वास करते हैं। यहीं कारण है कि लोग इसे मानते भी हैं। कई बार ज्योतिषशास्त्र में ऐसी बातों देखने को मिलती हैं जिनका सीधा संबंध हमारे जीवन से होता है। गौरतलब है कि हमारे हिन्दू धर्म में धातु को भी अत्यधिक महत्व दिया जाता है। कई लोग ग्रहों के प्रभाव से बचने के लिए हाथ में अंगूठी पहनते हैं। वहीं कुछ लोग फैशन में हाथ में सोने या चांदी की अंगूठी पहनते हैं। पंडित जी बताते है कि कई ऐसी राशि के लोग हैं जिनके लिए चांदी की अंगूठी काफी घातक हो सकती है। जानिए कौन सी हैं वे राशि.....

तुला राशि के लोग

पंडित जी बताते है कि चांदी में चंद्रमा के साथ-साथ शुक्र का भी व्यक्तित्व होता है। ये तो आपको भी पता होगा कि सूर्य में जितनी ज्यादा गर्मी होती है चंद्रमा में उससे कहीं ज्यादा ठंडक होती है। इसी वजह से जिस भी व्यक्ति को छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आता है उनको पंडित चांदी की अंगूठी पहनने के लिए कहते हैं लेकिन तुला राशि वाले लोगों के ऊपर सबसे ज्यादा प्रभाव सूर्य का होता है। इसी वजह से इन्हें चांदी की चीजो से दूर रहना चाहिये। वहीं अगर ये चांदी की चीजों का इस्तेमाल करते है तो इन्हें भारी नुकसान हो सकता है। साथ ही आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है। इन्हें भूलकर भी चांदी की अंगूठी नहीं पहननी चाहिए।

कन्या राशि के लोग

कन्या राशि वालों को भी कभी भी चांदी की अंगूठी नहीं पहननी चाहिए। अगर कन्या राशि वाले चांदी की अंगूठी पहनते हैं तो इनके जीवन की खुशियों का नाश होता है और इन्हें सिर्फ दुख ही मिलता है। इस वजह से इनके लिए भी चांदी की चीजो को पहनना वर्जित माना जाता है।

मिथुन राशि के लोग

मिथुन राशि वाले लोग जीवन में सुख और शांति चाहते है तो कभी भी चांदी की अंगूठी न पहनें। वहीं अगर ये चांदी की चीजों को अपने शरीर पर धारण करते है तो इनके जीवन में दुख आना शुरू हो जाते है।