5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंहस्थ में कुछ ऐसे तबाही करना चाहते थे SIMI आतंकी

एटीएस की रिमांड पर चल रहे सिमी आतंकी उज्जैन महाकुंभ में ब्लास्ट के लिए स्थानीय मददगार ढूंढ रहे थे। उनकी योजना चोरी की बाइक से ब्लास्ट करने की थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Arvind Khare

•

Updated: 8 Mar 2016, 9:18 AM IST


भोपाल। एटीएस की रिमांड पर चल रहे सिमी आतंकी उज्जैन महाकुंभ में ब्लास्ट के लिए स्थानीय मददगार ढूंढ रहे थे। उनकी योजना चोरी की बाइक से ब्लास्ट करने की थी। अभी तक एटीएस उनसे यह नहीं उगलवा पाई है कि वह किस-किस से संपर्क कर चुके थे। आला अफसर खुद आतंकियों से पूछताछ कर रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि आतंकी शेख महबूब, अमजद और जाकिर की कई बातों में विरोधाभास है। इससे माना जा रहा है कि वह कुछ छिपा रहे हैं। उनसे मध्यप्रदेश में नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है। आतंकियों ने महाकुंभ में ब्लास्ट की योजना बनाने की बात तो स्वीकार की है। साथ ही उनका कहना है कि इसमें उनकी योजना स्थानीय लोगों की मदद लेने की थी। इसके लिए वे उनकी विचारधारा के लोगों की तलाश में थे। उनका प्रदेश में किन-किनसे संपर्क था, एटीएस का यह जानने पर जोर है। सूत्रों ने बताया कि अभी तक वह अधिकांश वहीं बातें दोहरा रहे हैं, जो पहले अन्य एजेंसियों को पूछताछ में बता चुके हैं।



प्रदेश में अलर्ट
सिमी के आतंकियों के खुलासे और खुफिया तंत्र द्वारा गुजरात में आतंकी हमले की सूचना के बाद मध्यप्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी से त्यौहारों पर विशेष सतर्कता बरतने का कहा है। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा सख्त करने का कहा गया है।