
आप ने शुरू की विधानसभा चुनावों की तैयारी
सिंगरौली. आनेवाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी यानि आप भी पूरे दमखम से चुनावी मैदान में उतरने का मन बना चुकी है। इसके लिए आप ने तैयारी शुरू कर दी है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में पार्टी ने अपने कई प्रमुख चेहरों को भी बदल दिया है। प्रदेश में पार्टी में बड़ा बदलाव किया गया है। आप की जंबो कार्यकारिणी घोषित कर न केवल कई पुराने चेहरों को हटा दिया गया है बल्कि पार्टी ने अपने प्रदेशाध्यक्ष को भी बदल दिया है। आप ने कई अलग अलग विंग के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है और सभी लोकसभा सीटों के प्रभारी और उपाध्यक्ष के साथ कई जिलों के अध्यक्ष व महिला अध्यक्षों की घोषणा भी कर दी है। आप की कवायद से लग रहा है कि पार्टी महिला और युवा वर्ग को अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रही है।
विधानसभा चुनावों की तैयारियों के सिलसिले में पिछले दिनों भोपाल में आप की सभा हुई थी। इसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल हुए थे। एमपी में अरविंद केजरीवाल की जनसभा के बाद अब आम आदमी पार्टी ने अपने प्रदेशाध्यक्ष को बदल दिया है। सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल को आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गौरतलब है कि रानी अग्रवाल ने ही सिंगरौली से प्रदेश में आम आदमी पार्टी की एंट्री कराई है। रानी अग्रवाल महिला होने के साथ ही युवा भी हैं। उन्हें प्रदेशाध्यक्ष बनाकर आम आदमी पार्टी ने एक साथ दो वर्गाें यानि महिलाओं और युवा वर्ग को साधने का प्रयास किया है। रानी अग्रवाल को अध्यक्ष बनाने के बाद पार्टी ने गुरुवार को ही प्रदेश की जंबो कार्यकारिणी भी घोषित कर दी।
पार्टी ने सुरेश उपाध्याय, रुचि गुप्ता और आइएस मौर्य को उपाध्यक्ष बनाया है। रोहित गुप्ता को महासचिव और पीयूष जोशी को मुख्य प्रवक्ता पद का दायित्व दिया है। दो सचिवों के साथ ही 11 अलग अलग विंग के प्रदेश अध्यक्ष, सभी लोकसभा सीटों के प्रभारी और उपाध्यक्ष के साथ कई जिलों के अध्यक्ष व महिला अध्यक्षों की घोषणा भी की है।
Published on:
24 Mar 2023 09:10 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
