25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Solar Eclipse 2020 : 21 जून को पड़ने जा रहा है सूर्य ग्रहण, जानिए ग्रहण का सही समय और रखें ये सावधानियां

Solar Eclipse 2020 : 21 जून को मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों से दिखाई देने वाला ग्रहण कुंडलाकार सूर्य ग्रहण के रूप में लगेगा। जानिए ग्रहण का सही समय और रखें ये सावधानियां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 10 Jun 2020, 2:17 PM IST

news

21 जून को पड़ने जा रहा है सूर्य ग्रहण, जानिए ग्रहण का सही समय और रखें ये सावधानियां

भोपाल/ इस साल अब तक दो चंद्र ग्रहण ( Lunar eclipses ) लगने के बाद अब आगामी 21 जून को सूर्य ग्रहण ( Solar Eclipse ) लगने जा रहा है। बता दें कि, पूर्ण ग्रहण की स्थिति में चांद, सूरज को कुछ देर के लिए पूरी तरह ढक लेता है। हालांकि, आंशिक और कुंडलाकार (Annular eclipse ) ग्रहण में सूरज का कुछ हिस्सा ही ढकता है। 21 जून को मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों से दिखाई देने वाला ग्रहण कुंडलाकार सूर्य ग्रहण के रूप में लगेगा।

पढ़ें ये खास खबर- Weather Forecast Today : बादल और सूरज के बीच चल रही हैं अठखेलियां, जल्द बदलेगा मौसम


यहां से दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

कुंडलाकार ग्रहण ‘रिंग ऑफ़ फायर’ बनाता है, लेकिन यह पूर्ण ग्रहण से अलग होता है। इस बार पड़ने वाला सूर्य ग्रहण मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों के अलावा, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, कांगो, इथियोपिया, पाकिस्तान और चीन समेत अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। एक्सपर्टस कहते हैं कि, आगामी सूर्यग्रहण लगता हुआ दिखेगा तो पूरे भारत में पर मॉनसूनी बादलों और नमी के कारण हर जगह से इसका देखा जाना संभव नहीं होगा।

पढ़ें ये खास खबर- VIDEO : अब होमगार्ड के जवान बेचेंगे शराब, आबकारी विभाग करेगा संचालन


ग्रहण का समय 3 घंटे 25 मिनट का रहेगा। हालांकि, साल ते अंत में एक और सूर्य ग्रहण होगा।

पढ़ें ये खास खबर- उपचुनाव : भाजपा के चुनावी पोस्टर से सिंधिया गायब, कांग्रेस ने ली चुटकी


ये हैं मान्यताएं

वैसे तो ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन भारत में इस घटना को लेकर अलग-अलग मान्यताएं भी हैं। जैसे आमतौर लोग पर घर पर रहना पसंद करते हैं, ग्रहण के समय खाने-पीने से बचते हैं, दरभा घास या तुलसी के पत्तों को खाने और पानी में डाल दिया जाता है, ताकि ग्रहण के दुष्प्रभाव से बच सकें। कई लोग ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करते हैं, कई ग्रहण के बाद नए कपड़े पहनते हैं, इसी तरह सूर्य देव की उपासना वाले मंत्रों का उच्चारण भी इस दौरान किया जाता है। ग्रहण के दौरान कई लोग पानी पीने से बचते हैं, कई जगह ग्रहण खत्म होने तक भोजन नहीं पकता, कई लोग इस दौरान शुभ कार्य नहीं करते, क्योंकि ग्रहण को अशुभ माना जाता है। खासतौर पर, गर्भवती महिलाओं को घर में रहने और संतान गोपाल मंत्र का जप करने की सलाह दी जाती है।

पढ़ें ये खास खबर- अब 2 से ज्यादा हथियार नहीं रख सकते आप, नियम नहीं माना तो हो जाएगा लाइसेंस कैंसिल


बरतें ये सावधानी

अकसर लोगों को सूर्य ग्रहण को देखने का शौक होता है, वो इसके गवाह बनना चाहते हैं। लेकिन, कभी भी इसे नग्न आंखों से देखने का प्रयास नहीं करना चाहिए। कई बार लोग इस सलाह को मजाक में उड़ा देते हैं, लेकिन यह आपकी आंखों के लिए बेहद ज़रूरी है। वैज्ञानिक तौर पर इसे नुकसान दायक माना गया है। ग्रहण के दौरान सूर्य से निकलने वाली तेज अल्ट्रावायलट रेडिएशन आंखों और शरीर को गहरा नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए आप जब भी ग्रहण को देखें तो दूरबीन, टेलीस्कोप, ऑप्टिकल कैमरा व्यूफाइंडर का इस्तेमाल कना न भूलें।