25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : अब होमगार्ड के जवान बेचेंगे शराब, आबकारी विभाग करेगा संचालन

जिले में 11 शराब दुकानें लेकिन 3 को ही मिली संचालन की अनुमति8 दुकानों पर आबकारी विभाग होमगार्ड जवानों से बिकवाएगा शराबअब तक होमगार्ड जवान न मिलने से 10 जून से शुरु नहीं होगा शराब दुकानों का संचालनएक शराब दुकान में तैनात रहेंगे 5 होमगार्ड जवान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अनूपपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 10 Jun 2020, 1:49 PM IST

VIDEO NEWS

VIDEO : अब होमगार्ड के जवान बेचेंगे शराब, आबकारी विभाग करेगा संचालन

अनूपपुर/ जिले में शराब की 11 दुकानें हैं, जिसमें मात्र 3 दुकानों का विभागीय स्तर पर संचालन करने की अनुमति मिली है। इसमें राजनगर, कोतमा और बिजुरी शराब की दुकान शामिल है। शेष अन्य दुकानों को भी विभाग द्वारा खोलने की तैयारी की जा रही है।

पढ़ें ये खास खबर- Weather Forecast Today : बादल और सूरज के बीच चल रही हैं अठखेलियां, जल्द बदलेगा मौसम

दो दुकानों के निरस्त नहीं हुए हैं टेंडर

जिला आबकारी अधिकारी विकास मंडलोई ने बताया कि, अभी दो दुकानों के टेंडर निरस्त नहीं हुए हैं, जिसमें अनूपपुर और बरगवां शराब की दुकान शामिल हैं। निरस्त हुए शराब दुकानों पर अब आबकारी विभाग की निगरानी में होमगार्ड के जवानों द्वारा शराब विक्रय का कार्य किया जाएगा। जिसमें निर्धारित समय के अनुसार ही दुकानों का संचालन होगा।

पढ़ें ये खास खबर- Corona Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 9849, अब तक 420 ने गवाई जान

जरूरत के अनुसार रखे जाएंगे जवान

दुकानों की जरूरत यानी इलाके में बिक्री के आधार पर शराब दुकानों पर 2 से 5 होमगार्ड जवानों की उपस्थिति में दुकान का संचालन कार्य किया जाएगा। अब तक जारी आदेश में होमगार्ड जवान के नहीं मिलने के कारण 10 जून को दुकान का संचालन नहीं हो सका है शाम तक होमगार्ड के जवान उन्हें उपलब्ध करा दिए जाएंगे, जिसके बाद आगे से नियमित दुकानों का संचालन किया जाएगा।