9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवाली से पहले इन ट्रेनों में होने लगी भयंकर वेटिंग, शुरू हो सकती हैं नई ट्रेनें !

-10 अक्टूबर के पहले कुछ और स्पेशल ट्रेनें बढ़ सकती हैं....

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल। बीते मार्च के महीने से कोरोना संक्रमण के चलते ट्रेनें बेद पड़ी थी लेकिन अब एक बार फिर से इनकी रफ्तार शुरु हो चुकी है। बीते महीनों में कई स्पेशल ट्रेनें शुरु हो चुकी हैं। वहीं अब हालत ये है कि आने वाले त्यौहारों ( दशहरा, दीपावली और छठ) के चलते ट्रेनों में वेटिंग होना शुरु हो गई है। उत्तर प्रदेश व दक्षिण भारत तरफ जाने वाली लगभग सभी स्पेशल ट्रेनों में वेटिंग की स्थित बन गई है।

IMAGE CREDIT: patrika

यात्रियों को हो सकती है परेशानी

आने वाले दिनों में इसी तरह से एसी और स्लीपर कोच में वेटिंग बढ़ती रही तो यात्रियों के परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि रेल मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि 10 अक्टूबर के पहले कुछ स्पेशल ट्रेनें और बढ़ाए जाने की संभावना है। इसके लिए विभिन्न रेल मंडलों से प्रस्ताव व वेटिंग मांगी गई है। जिन ट्रेनों में अभी से वेटिंग शुरु हो गई है उनमें पुष्पक एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, एलटीटी- गोरखपुर सुपरफास्ट, यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस शामिल हैं।

की गई इन ट्रेनों की मांग

यात्रियों के द्वारा फीरोजपुर, जम्मू, रायपुर, कोटा, अमृतसर, पुणे, अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेनों की मांग बढ़ने लगी है। रेल यात्री उपयोगकर्ता व सलाहकार समिति के सदस्य निरंजन वाधवानी का कहना है कि हर दिशा में ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाए।