5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बढ़ने जा रही है ट्रेनों की स्पीड, मात्र 5 घंटे में पहुंच जाएंगे भोपाल से जबलपुर

-तीसरी रेलवे लाइन का स्पीड ट्रायल पूरा भोपाल से बीना-कटनी तक बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड, डबल लाइन पर दौड़ाया इंजन
2 min read
Google source verification
capture.png

भोपाल। भोपाल से बीना सागर कटनी होकर जबलपुर जाने वाली ट्रेन की स्पीड पहले से ज्यादा हो जाएगी। भोपाल रेल मंडल के अंतर्गत मौजूद क्षेत्र में तकनीकी विभाग ने तीसरी रेल लाइन का सफलतम परीक्षण कर लिया है। पिछले दिनों रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों ने इस सेक्शन पर इलेक्ट्रिक इंजन को 104 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलाया एवं बाद में रेलवे ट्रैक का इंस्पेक्शन किया। तेज गति से स्पीड ट्रायल होने के बाद भी रेलवे ट्रैक पर किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

इसके बाद इस क्षेत्र में सामान्य यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू करने का प्रस्ताव बनाया गया है। यह प्रस्ताव रेलवे सेफ्टी कमिश्नर कार्यालय भेजा गया है। जल्द ही मुख्य रेलवे सुरक्षा आयुक्त अपनी टीम के साथ इस क्षेत्र का इंस्पेक्शन करने भोपाल आने वाले हैं। मालीखेड़ी सेक्शन में नया ट्रेक ट्रायल में सुरक्षित पाया गया है। जल्द ही इस पर रेलवे सुरक्षा आयुक्त की ओर से अंतिम मुआयना किया जाएगा। सौरभ कटारिया, सीनियर डीसीएम

अभी छह घंटे सफर में जरूरी

भोपाल से विदिशा होकर बीना के रास्ते जाने वाली ट्रेनें अभी जबलपुर पहुंचने में 6 घंटे का समय लगाती हैं। भोपाल से विदिशा बीना होकर यात्री ट्रेन सागर दमोह कटनी होते हुए आखिर में जबलपुर पहुंचती हैं। भोपाल रेल मंडल का व्यस्ततम रूट होने की वजह से भोपाल से दिल्ली जाने वाली रेलगाडयि़ां को इसी ट्रैक से निकाला जाता है जिसके चलते जबलपुर जाने वाली ट्रेनों को लूप लाइन में खड़ा रहना पड़ता था।

पांच घंटे में ही पूरा हो जाएगा चक्कर

भोपाल से कटनी होकर जबलपुर जाने वाली यात्री ट्रेनों को थर्ड लाइन चालू होने से आसानी से बगैर लूप लाइन पर रोके आगे बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा मालगाड़ी एवं लंबी दूरी की सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों को निकालने के लिए एक सेपरेट रूट उपलब्ध हो जाएगा। इस प्रकार भोपाल बीना कटनी होकर जबलपुर जाने वाली लोकल ट्रेन भी 5 घंटे में अपना चक्कर पूरा कर पाएंगी।