3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनजातीय संग्रहालय : नाटक ‘मीडियम वेव्स, जीरो हार्ट’ का मंचन

सिर्फ दिखता अच्छा है बुराई का रास्ता ... शहरी और ग्रामीण परिवेश की खाई भी दिखी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 21 Apr 2018, 7:43 PM IST

play

भोपाल। मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में अभिनयन के तहत शुक्रवार को केके राजन के निर्देशन में नाटक 'मीडियम वेव्स, जीरो हार्ट का मंचन किया गया। इस नाटक के माध्यम से निर्देशक ने सन्देश देने की कोशिश की है कि बुराई और बुरा रास्ता कितना भी सुगम्य या अच्छा दिखे, पर फिर भी हमें उस रास्ते पर चलने से परहेज ही करना चाहिए।

नाटक के केन्द्र में इन्द्रजीत ठाकुर नाम का व्यक्ति है, जो गांव के जमींदार का बिगड़ा हुआ पुत्र है। एक बार उससे गांव में अपराध हो जाता है और वह पुलिस से बचने के लिए शहर भाग जाता है। शहर पहुंचकर वह गलत तरीके अपनाकर बहुत अमीर हो जाता है। इन्द्रजीत ठाकुर के इस तरह के व्यक्तित्व को देख और सुनकर गांव के दो युवा भी कुछ काम की तलाश में शहर आते हैं।

काफी दिनों तक उन्हें कोई काम नहीं मिलता, न ही वे इन्द्रजीत ठाकुर से मिल पाते हैं। दूसरी ओर वे इस तरह पारिवारिक परेशानियों में फंसे हैं कि उनको शहर में धन कमाना ही होगा। यहां उन्हें समस्या आती है कि आइटी क्षेत्र में नौकरियां उपलब्ध हैं, पर उन्हें इस क्षेत्र का काम नहीं आता, क्योंकि वे अनपढ़ हैं। अंत में वह झूठ बोल कर नौकरी की तलाश करते हैं।

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

भोपाल। महापौर अलोक शर्मा की अपील पर भदभदा तालाब की खुदाई के लिए किए आह्वान पर सभी कॉलेजों ने खुदाई हेतु श्रमदान करने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में आइइएस ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशंस के सभी कालेजों के लगभग 100 से भी अधिक छात्र एवं छात्राओं ने भदभदा तालाब के गहरीकरण में बढ़चढ़कर कर हिस्सा लिया। कॉलेज के अध्यापकों ने श्रमदान के साथ-साथ छात्र एवं छात्राओं को पर्यावरण के संरक्षण से संबधित आवश्यक जानकारी दी। कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं ने भविष्य में जल के दुरुपयोग न करने एवं आगे भी लोगो को इस संबध में जागरुक करने का वचन दिया।