3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंध्र, असम, बिहार, राजस्थान और हिमाचल की टीमों ने जीते मैच.. देखें पूरी जानकारी!

8वीं जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 21 Apr 2018, 7:34 PM IST

player

भोपाल। राजधानी में शुक्रवार से शुरू हुई 8वीं जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के तहत बालिका वर्ग ('बी' डिवीजन) में 7 मैच खेले गए। इनमें ऐशबाग स्टेडियम और मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम पर तीन-तीन मैच जबकि साई में एक मैच खेला गया। पहले दिन हुए इन मुकाबलों में हॉकी आंध्र प्रदेश, आसाम हॉकी, हॉकी बिहार, स्पोट्र्स अथारिटी ऑफ गुजरात-हॉकी अकादमी, हॉकी राजस्थान और हॉकी हिमाचल की टीमों ने विजय हासिल की।

हाकी मध्य भारत और बेंगलुरू हॉकी एसोसिएशन के बीच हुआ मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा। हॉकी जम्मू एण्ड कश्मीर की टीम नहीं आने से केरला हॉकी को वॉक-ओवर मिला। जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के अंतर्गत ऐशबाग स्टेडियम (पिच नं. 1) पर सुबह पहला मैच हॉकी आंध्र प्रदेश और गोवान्स (गोवा) हॉकी के बीच खेला गया, जिसमें 6-0 से हॉकी आन्ध्र प्रदेश ने जीत दर्ज की।

दूसरा मैच हॉकी मध्य भारत और बेंगलूरू हॉकी एसोसिएशन के बीच हुआ जो 1-1 से बराबरी पर रहा। असम हॉकी और हॉकी पुडुचेरी के मध्य खेले गए मुकाबले में असम हॉकी की बालिका खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20-0 से हॉकी पुडुचेरी को करारी शिकस्त देकर एक तरफा जीत दर्ज की। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम (पिच नं. 2) पर सुबह खेले गए पहले मैच में हॉकी बिहार ने मणिपुर हॉकी को 8-0 से हराया।

दूसरे मुकाबले में स्पोट्र्स अथारिटी ऑफ गुजरात-हॉकी अकादमी ने तेलंगाना हॉकी को 11-3 से परास्त किया। जबकि तीसरे मैच में हॉकी राजस्थान ने बंगाल हॉकी एसोसिएशन को 10-0 से करारी शिकस्त दी। भोपाल स्थित स्पोट्र्स अथारिटी ऑफ इंडिया (पिच नं. 3) पर खेले गए मुकाबले में हॉकी हिमाचल ने हॉकी मध्य प्रदेश को 4-2 से पराजित किया। शनिवार से बालक वर्ग के मुकाबले भी प्रारंभ होंगे। इसके अंतर्गत पहले दिन 10 मैच
खेले जाएंगे।

पुनीत, आदित्य और राहुल का चयन

अंकुर क्रिकेट अकादमी के पूर्व आइपीएल खिलाड़ी मोहनीश मिश्रा इस वर्ष आइपीएल के लिए नॉमिनेटेड पुनीत दाते, आदित्य श्रीवास्तव एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल बाथम का चयन मध्यप्रदेश के सत्र 2018-19 के लिए घोषित खिलाडिय़ों के कैंप में किया गया है। मोहनीश मिश्रा मध्य क्रम के बल्लेबाज हैं, पुनीत दाते तेज गेंदबाज-ऑल राउंडर है, आदित्य श्रीवास्तव मध्य क्रम के बल्लेबाज हैं, वहीं राहुल बाथम तेज गेंदबाज-आल राउंडर है। यह कैम्प 21 से 29 अप्रैल तक सागर में आयोजित किया जा रहा है।