3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मयंक चतुर्वेदी अकादमी के खिलाड़ी हुए सम्मानित.. देखें पूरी खबर!

ओल्ड कैम्पीयन मैदान पर खिलाडिय़ों का सम्मान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 21 Apr 2018, 7:24 PM IST

player

भोपाल। ओल्ड कैम्पीयन मैदान पर शुक्रवार को खिलाडिय़ों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह, अध्यक्ष सैयद साजिद अली, सचिव राजीव गांधी कॉलेज, विशेष अतिथि जिला खेल अधिकारी जोंस चाको रहे। इस अवसर पर उमर खान, शांति कुमार जैन, मोहन चतुर्वेदी, डॉ. संजय मेहरोत्रा, रवीन्द्र यादव, मजीबुद्दीन, अमिताभ वर्मा, योगेन्द्र व्यास, हरभान सिंह, धर्मेश गुप्ता, अजय भगत पीके पाठक, कोच सुमित तनेजा, केडी गुप्ता, सनी भटनागर, प्रदीप दुबे, उमेश कुमार व पंकज सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में भोपाल, मप्र और देश की जूनियर व सीनियर टीम में मौजूद शानदार प्लेयर्र का सम्मान हुआ। इसमें प्रीति यादव, साद बग्गड, निकिता सिंह, तमन्ना निगम, श्रृद्धा सिंह कुशवाह, अरबाज उद्दीन, प्रभात सिंह परमार, प्रारब्ध मिश्रा, आदित्य गौर को सम्मानित किया गया।

गुरप्रीत, अजय, मंजू और सविता ने जीते मेडल

कोयम्बटूर में 20 से 22 अप्रैल तक 16वीं फेडरेशन कप नेशनल जूनियर एथेलिटिक्स चैंपयनशिप का आयोजन किया जा रहा है। पुरुष और महिला कैटेगरी में शहर के खिलाड़ी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसमें गुरप्रीत अंडर-20 बॉयज (हरियाणा) ने 5000 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने रेस जीतने के लिए 14:46:51 सेकंड का टाइम लिया। वहीं अजय बिंड ने अंडर-20 बॉयज (यूपी) ने 5000 मीटर रेस में सिल्वर पर कब्जा जमाया। उन्होंने 14:53:65 सेकंड का टाइम लिया। इधर महिला वर्ग में मंजू रानी अंडर-20 (गुजरात) ने 10,000 मीटर वॉक सिल्वर मेडल जीता। सविता पाल अंडर-20 (असाम) ने 3000 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। सविता ने 10:16:16 सेकंड का टाइम लिया।

सगीर ने दो विकेट से जीता मुकाबला

गोविंदपुरा स्थित रामलीला मैदान में चल रही विधायक ट्रॉफी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को सगीर इलेवन ने मुकाबला जीत लिया। सगीर और जेएमडी ग्रुप के बीच खेले गए मैच में जेएमडी ने सात ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 84 रन ही बना पाया था। सगीर और जेएमडी ग्रुप के बीच खेले गए मैच में जेएमडी ने सात ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 84 रन ही बना पाया था।