
भोपाल. 8 महीन से जो प्रेमी लिव इन रिलेशन में रहकर शारीरिक संबंध बना रहा था वही प्रेमी शादी की बात आते ही फरार हो गया है। उसने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया है, इधर प्रेमिका ने पहले तो प्रेमी को ढूंढने की कोशिश की लेकिन जब उसका फोन बार बार स्विच ऑफ मिला तो उसने पुलिस थाने का रुख किया और प्रेमी के खिलाफ रेप की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी। मामला भोपाल के बागसेवनिया इलाके का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।
8 महीने बाद 'फुर्र हुआ प्यार'
लिव इन रिलेशन में रहकर शादी का वादा कर करीब 8 महीने तक रेप किए जाने का मामला भोपाल के बागसेवनिया इलाके का है। यहां एक 23 साल की लड़की मीनल (बदला हुआ नाम) ने प्रेमी के खिलाफ रेप की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज कराते हुए मीनल ने बताया कि वो भोपाल में प्राइवेट जॉब करती है और करीब डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात आयुष पटेल नाम के युवक से हुई थी। वो भी प्राइवेट जॉब करता था, धीरे-धीरे दोनों में अच्छी बातचीत होने लगी और प्यार हो गा। फिर एक दिन आयुष ने उससे प्यार का इजहार किया और शादी का वादा किया। अक्टूबर 2021 में आयुष ने उसके साथ शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए और फिर बाद में सुभाष नगर इलाके में एक किराए का मकान दिलाकर उसके ही साथ लिव इन में रहने लगा।
फोन भी जा रहा स्विच ऑफ
मीनल ने बताया कि जब भी वो आयुष से शादी की बात करती थी तो पहले तो आयुष अच्छी नौकरी लगने की बात कहकर टाल देता था। लेकिन जब 29 जुलाई को आयुष ने उसके साथ संबंध बनाए तो उसने शादी करने के लिए कहा तो आयुष ने शादी करने से मना कर दिया और घर से चला गया। इसके बाद से उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। मीनल ने तीन दिनों तक आयुष को ढूंढने की कोशिश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला तो फिर उसने पुलिस में प्रेमी के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।
Published on:
3 Aug 2022, 7:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.