27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाचा को बीवी का रेप करता देख पति ने बदनामी के डर से लगाई फांसी, अब जानिए क्या हुआ

पति की मौत के 29 दिन बाद सदमे से उभरी पत्नी..पुलिस को बताई आपबीती और पति की मौत की वजह...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 3 Aug 2022, 5:16 PM IST

gwalior.jpg

ग्वालियर. चाचा को बीवी के साथ रेप करता देख पति बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना 3 जुलाई की है और अब ये बात उस वक्त निकलकर सामने आई जब पति की मौत से दुखी पत्नी सदमे से उभरी और पुलिस में अपनी आपबीती बताते हुए पति की मौत की भी वजह बताई। महिला का ये भी आरोप है कि आरोपी चाचा उसे चुप रहने के लिए धमका रहा था लेकिन पति की मौत का गम और अपने साथ हुई ज्यादती का दर्द महिला बर्दाश्त नहीं कर पाई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

चाचा को बीवी से रेप करते देख लगाई थी फांसी
शहर के महाराजपुरा की रहने वाली 25 वर्षीय रिहाना (बदला हुआ नाम) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वो अपने पति व दो बच्चों के साथ चकरायपुरा में रहती थी। तीन जुलाई को जब उसका पति घर से किसी काम से बाहर गया तो पड़ोस में ही रहने वाला मुकीम जिसे कि पति चाचा कहता था घर में आया और उसे डरा धमकार रेप करने लगा। जिस वक्त आरोपी उसके साथ रेप कर रहा था तभी पति घर वापस आ गया और उसने चाचा को देख लिया। इसके बाद पति और आरोपी मुकीम के बीच झगड़ा भी हुआ। रिहाना ने बताया कि उसे बेईज्जती महसूस हुई इसलिए वो घर से चली गई और जब दूसरे दिन वापस घर पहुंची तो पता चला कि पति ने बदनामी के डर से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

यह भी पढ़ें- शादीशुदा बहन से भाई ने किया रेप, डरा धमकाकर एक साल तक बनाया हवस का शिकार


29 दिन तक सदमे में रही
पति की मौत का सदमा रिहाना (बदला हुआ नाम) को ऐसा लगा कि वो 29 दिनों तक सदमे में रही। मायके वाले उसे व उसके दोनों बच्चों को अपने साथ अपने घर ले आए। लेकिन यहां भी आरोपी उसे चुप रहने और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देता रहा। जब 29 दिनों बाद रिहाना सदमे से बाहर आई तो माता-पिता को पूरी बात बताई और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी मुकीम को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- 'टाइगर' से कनेक्ट होते थे लड़के-लड़कियां, फिर होटल में होता था गंदा काम