27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘टाइगर’ से कनेक्ट होते थे लड़के-लड़कियां, फिर होटल में होता था गंदा काम

होटल से 6 लड़कियां और 3 लड़के पकड़ाए...ब्रोकर और होटल संचालक भी गिरफ्तार...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 3 Aug 2022, 3:24 PM IST

indore_1.jpg

इंदौर. इंदौर में बीते तीन दिनों के अंदर दूसरी बार सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। देह व्यापार का कारोबार एक होटल से चलाया जा रहा था जहां से पुलिस ने 6 लड़कियों के साथ 3 लड़कों को पकड़ा है। पुलिस ने होटल के संचालक और ब्रोकर को भी पकड़ा है जिनकी मदद से देह व्यापार का ये गंदा कारोबार संचालित किया जा रहा था। सेक्स रैकेट शहर के नवलखा मंगलमूर्ति नगर में चलाया जा रहा था।

सेक्स रैकेट पकड़ाया
इंदौर की भंवरकुआं थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के नवलखा मंगलमूर्ति नगर की एक होटल में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लिया और दो सिपाहियों को कस्टमर बनाकर होटल में भेजा। जहां पर कस्टमर बनकर पहुंचे सिपाहियों ने लड़कियों के बारे में बात की और जब होटल संचालक ने पैसे लेकर कमरे में लड़कियां उपलब्ध कराने की बात कही तो सिपाहियों ने अपने अधिकारियों को सूचना भेज दी। जिसके बाद पुलिस होटल में पहुंची और छापा मारते हुए होटल के अलग अलग कमरों से 6 लड़कियों को तीन लड़कों के साथ संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें- शादीशुदा बहन से भाई ने किया रेप, डरा धमकाकर एक साल तक बनाया हवस का शिकार

होटल संचालक और ब्रोकर भी गिरफ्तार
पुलिस ने होटल से 6 लड़कियों व 3 लड़कों को पकड़ने के साथ ही होटल के संचालक पुनीत गौड़ व एक ब्रोकर टाइगर को भी गिरफ्तार किया है। होटल संचालक व ब्रोकर दोनों ही मिलकर इस सेक्स रैकेट का संचालन कर रहे थे। पता चला है कि ब्रोकर टाइगर देह व्यापार से जुड़ी लड़कियों से संपर्क में रहता था और वही ग्राहकों को मोबाइल पर लड़कियों की फोटोज दिखाकर होटल में मीटिंग तय कराता था। बता दें कि तीन दिन पहले रविवार की रात को भी भंवरकुआं थाना पुलिस ने नवलखा के इंदिरा कॉम्प्लेक्स स्थित फ्लैट पर छापा मारते हुए वहां भी सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था। तब पुलिस ने वहां से यहां से भी 6 लड़कियों के साथ तीन लड़कों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। फ्लैट से पकड़ी गईं सभी लड़कियां खुद को मॉडल और फैशन डिजाइनर बताकर फ्लैट पर रुकी हुईं थीं।

देखें वीडियो-