1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यात्रियों के लिए खुशखबरी, इंदौर और जबलपुर वंदेभारत एक्सप्रेस के बढ़ेंगे स्टॉपेज

एमपी में भोपाल से इंदौर, उज्जैन, जबलपुर के रास्ते पर चल रही वंदेभारत एक्सप्रेस में उम्मीद के मुताबिक यात्री नहीं मिल रहे। ऐसे में वंदेभारत में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए नया प्रयोग किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
vandebharat_express_train.png

वंदेभारत में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए नया प्रयोग

एमपी में भोपाल से इंदौर, उज्जैन, जबलपुर के रास्ते पर चल रही वंदेभारत एक्सप्रेस में उम्मीद के मुताबिक यात्री नहीं मिल रहे। ऐसे में वंदेभारत में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए नया प्रयोग किया जाएगा। ज्यादा यात्रियों को लुभाने के लिए वंदे भारत के स्टॉपेज बढ़ाने की कवायद की जा रही है। इसके साथ ही स्लीपर सीट के जरिए भी यात्रियों की तलाश करने की तैयारी की जा रही है।

रानी कमलापति एवं भोपाल रेलवे स्टेशन से इंदौर उज्जैन एवं जबलपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है। शुरू से इन ट्रेनों में पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे हैं। ट्रेनों में यात्रियों की तलाश के लिए रेलवे अधिकारियों द्वारा नया प्रयोग किया जा रहा है। भोपाल रेल मंडल जल्द ही इन ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाने की तैयारी में लगा है।

इसके साथ ही वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच में स्लीपर सीट आवंटन भी शुरू किया जाएगा। रेलवे मिनिस्ट्री से अनुमति मिलने के बाद यह काम शुरु किया जाएगा। कोच फैक्ट्री में वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर कोच बनाने का काम अगले महीने से शुरू होने की संभावना है।

इस संबंध में सीपीआरओ राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि वंदे भारत के नए वर्जन पर रेलवे बोर्ड की ओर से योजना बनाई जा रही है। बोर्ड से अनुमति मिलने पर ट्रेक पर नया वर्जन उतारा जाएगा।

वंदेभारत एक्सप्रेस में अभी ये सुविधाएं मौजूद:
अभी दोनों वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन 8-8 कोचों के रैक के साथ चल रही हैं। इनमें 7 एसी चेयर कार और 1 एग्जीक्यूटिव क्लास कोच हैं। ट्रेन में टोटल 564 सीट हैं।

ये है मौजूदा किराया
रानी कमलापति से जबलपुर वंदे भारत (ट्रेन नंबर 20173)
स्टेशन- एग्जीक्यूटिव क्लास- चेयर क्लास
जबलपुर- 1880- 1055
नरसिंहपुर- 1600- 910
पिपरिया- 1265- 745
इटारसी- 1070- 650
नर्मदापुरम- 810- 425

भोपाल से इंदौर वंदे भारत (ट्रेन नंबर 20912)
स्टेशनन एग्जीक्यूटिव क्लास चेयर क्लास
भोपाल से इंदौर -1600- 910
भोपाल से उज्जैन -1370- 745