Monsoon- एमपी में मानसून की जोरदार एंट्री हुई है। इसने पश्चिमी जिलों से प्रदेश में प्रवेश किया। खंडवा में पहुंचे मानसून से झमाझम बरसात हुई है। मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गुजरात के बेरावल, भावनगर से होते हुए मानसून ने खंडवा सहित प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में प्रवेश किया है। खंडवा में जोरदार बारिश हुई है। मानसूनी बौछारों से बड़वानी भी भीग गया है। पिछले साल की अपेक्षा मानसून कुछ जल्दी आया है हालांकि प्रदेश में तय तारीख 15 जून से एक दिन लेट हो गया है। बता दें कि मौसम विभाग का इस बार प्रदेश में जोरदार बारिश का अनुमान है।
एमपी में सोमवार को आखिरकार मानसून ने दस्तक दे ही दी। दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात और महाराष्ट्र से होते प्रदेश के सीमावर्ती पश्चिमी इलाकों में सक्रिय हो गया है। बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर और खंडवा जिलों में मानसून ने प्रदेश में प्रवेश किया।
देश में मानसून 8 दिन पहले सक्रिय हो जाने से प्रदेश में भी इसके जल्द आ जाने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन महाराष्ट्र में यह अटक गया था। पिछले तीन दिनों से मानसून के फिर आगे बढ़ने से प्रदेश में इसके 16 जून तक आने का अनुमान था और ऐसा ही हुआ भी। प्रदेश के पश्चिमी जिलों में मानसून ने जबर्दस्त दस्तक दी है।
Updated on:
16 Jun 2025 04:10 pm
Published on:
16 Jun 2025 03:40 pm