27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM मोहन का सुरक्षा घेरा तोड़कर पैरों तक आ घुसा संदिग्ध, मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक का एक्सक्लूसिव वीडियो

CM Mohan Security Lapse : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में चूक से जुड़ा मामला सामने आया है। गोवर्धन पूजन कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल के रविंद्र भवन पहुंचे थे सीएम। सुरक्षा घेरा तोड़कर शख्स सीएम के पैरों तक आ पहुंचा था।
2 min read
Google source verification
CM Mohan Security Lapse

अजय शर्मा, फोटो जर्नलिस्ट

CM Mohan Security Lapse :मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में चूक से जुड़ा मामला सामने आया है। दरअसल, मुख्मंत्री यादव शनिवार को गोवर्धन पर्व पर राजधानी भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित लोक संस्कृति से समृद्धि का संकल्प कार्यकम का शुभारंभ करने पहुंचे थे। यहां एक शख्स सीएम के सुरक्षा घेरे को तोड़ाता हुआ सीएम के बेहद नजदीक आ गया। इस घटनाक्रम के चलते मौके पर हड़कंप मच गया। हालांकि, मौके पर मौजूद सीएम के सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल ही शख्स को पकड़ लिया।

आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गोवर्धन पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रविंद्र भवन परिसर से होते हुए जैसे ही मंच की तरफ बढ़ रहे थे। इसी दौरान अचानक साइड में से सुरक्षा घेरे के बीच से निकलकर एक शख्स सीएम के बेहद नजदीक आकर उनके पैरों की तरफ बढ़ने लगा। इससे पहले की उसकी मंशा जाहिर होती, सीएम को चारों ओर से घेरकर चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोचकर सीएम से दूर कर दिया। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों का मानना है कि, संभवत: वो शख्स सीएम के पैर छूने की इच्छा के तहत उनके इतना नजदीक आया था। हालांकि, इस बात की कोई पुष्टि नहीं है कि आखिर शख्स की मंशा क्या थी। फिलहाल, जांच एजेंसियों ने शख्स से पूछताछ शुरु कर दी है।

सीएम की सुरक्षा में चूक का वीडियो..

हालांकि, बाद में मुख्यमंत्री मोहन यादव गोवर्धन पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने गौ-पूजा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस समय मध्य प्रदेश में दूध उत्पादन क्षमता 9 प्रतिशत है, सरकार ने उसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक करने का संकल्प लिया है। उन्होंने ये भी कहा कि गोवर्धन पूजा हमारे लिए कर्मकांड नहीं, हमारी संस्कृति और भारत की पहचान है और कोविड के बाद पूरी दुनिया ने गोवंश और आयुर्देव की महत्ता स्वीकारी है।

दुनिया हमारी संस्कृति स्वीकार रही- सीएम

सीएम ने बताया कि गोवंश की संख्या के मामले में एमपी देशभर में तीसरे नंबर पर है। प्रदेश में 1 करोड़ 49 लाख गोवंश है। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद आयुर्वद ने अपनी महत्ता बता दी। जब पूरी दुनिया में हाहाकार मचा था, तब उनकी जान बची जिनके घर में गोवंश के आधार पर यज्ञ हवन होते थे। हमारी आयुर्वेद में गौमाता के दूध से बने धी का अत्यधिक महत्व है। अभी तक विदेशों में लोग मक्खन तक पहुंचे हैं..लेकिन उन्हें ये नहीं पता की मक्खन के आगे घी है। भारतीय संस्कृति में घी का हमेशा से महत्व रहा है और अब दुनिया हमारी संस्कृति को स्वीकार रही है।