scriptTears in RSS Former campaigners stablished new janhit party will contest first in mp assably elections 2023 | RSS में दो फाड़ : पूर्व प्रचारकों ने बनाई नई पार्टी, चुनाव में ठोकेगी ताल | Patrika News

RSS में दो फाड़ : पूर्व प्रचारकों ने बनाई नई पार्टी, चुनाव में ठोकेगी ताल

locationभोपालPublished: Sep 10, 2023 06:27:21 pm

Submitted by:

Faiz Mubarak

देश के कोने-कोने से आरएसएस के पूर्व प्रचारक और स्वयंसेवक भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

janhit party
RSS में दो फाड़ : पूर्व प्रचारकों ने बनाई नई पार्टी, चुनाव में ठोकेगी ताल

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 और लोक सभा चुनाव से एक साल पहले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी आरएसएस में दो फाड़ हो गए हैं। इसकी हकीकत देखने को मिली रविवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में, जब यहां देश के कोने-कोने से आरएसएस के पूर्व प्रचारक और स्वयंसेवक एक आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान संघ के पूर्व प्रचारकों ने एक नई पार्टी का गठन कर दिया है, जिसका नाम 'जनहित पार्टी' रखा गया है। खास बात ये है कि, इस राजनीतिक पार्टी के गठन का उद्देश्य भाजपा सरकार को घेरना है। जनहित पार्टी बैठक के दौरान पांच सूत्रीय एजेंडा भी सुनिश्चित किया गया है। इन्हीं पांच बिंदुओं के आधार पर पार्टी आगामी चुनाव में सरकार को घेरने की योजना बना रही है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.