11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्विशा केस: ‘मुझे कोई परेशानी नहीं है, सब ठीक है’ बोली गिरिबाला सिंह

Twisha Case- ट्विशा केस में भोपाल जेल में बंद गिरिबाला सिंह जेल की सुविधाएं से संतुष्ट, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं सास

3 min read
Google source verification
Twisha mother-in-law Giribala Singh satisfied with facilities in jail

Twisha mother-in-law Giribala Singh गिरिबाला सिंह - Source Patrika.com

Giribala Singh -भोपाल में अपने घर में मृत पाई गई ‘मिस पुणे’ रह चुकी मॉडल एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा के केस में सीबीआई चार्जशीट बनाने की तैयारियों में जुटी हुई हैं। मामले में मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह और सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह अभी भोपाल सेंट्रल जेल में बंद हैं। दोनों को 2 जून को यहां लाया गया था। पूर्व जज गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने की खबरें सामने आई थीं। शिकायत सामने आने पर कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई भी की गई। इधर जेल में गिरिबाला सिंह सामान्य कैदियों की तरह ही रह रहीं हैं। उन्हें अन्य बंदियों जैसा ही भोजन पानी दिया जा रहा है। 63 साल की गिरिबाला सिंह ने धीरे धीरे खुद को जेल की जिंदगी के अनुरूप ढाल लिया है। बुधवार को महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव जेल पहुंची तो उनसे भी बात की। तब गिरिबाला सिंह ने कहा वे ठीक हैं, यहां कोई परेशानी नहीं है।

मूल रूप से नोएडा की निवासी 33 साल की ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला देशभर में चर्चा का विषय बना है।
वे मॉडलिंग की दुनिया से थीं और तेलुगु फिल्मों में एक्टिंग भी करती थीं। एमबीए की पढ़ाई करने के बाद ट्विशा शर्मा दिल्ली में मार्केटिंग और कम्युनिकेशन क्षेत्र में भी एक्टिव रहीं थीं।

दिसंबर 2025 में ट्विशा शर्मा की शादी भोपाल की पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के अधिवक्ता बेटे समर्थ सिंह से हुई थी। हालांकि उनके दांपत्य जीवन में अचानक कलह होने लगी। 12 मई को ट्विशा शर्मा, भोपाल के कटारा हिल्स स्थित घर में मृत अवस्था में मिलीं। वे ससुराल में कथित रूप से फंदे से लटकी मिली थीं।

शादी के महज 5 माह में नवविवाहिता की मौत का यह मामला देशभर में सुर्खियों में आ गया। ट्विशा की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया। सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह ने इसे आत्महत्या का मामला बताया। उन्होंने कहा कि ट्विशा, फंदे से लटकी मिली थी जिसपर तुरंत एम्स अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने ट्विशा को मृत घोषित कर दिया।

इधर बेटी की मौत की सूचना मिलते ही उसके मां पिता, भाई व अन्य परिजन भोपाल आए और सास व पति पर गंभीर आरोप लगाए। उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने आरोप लगाया। मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी यानि सीबीआई को सौंपी गई। जांच पूरी हो चुकी है और चार्जशीट तैयार की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार डिजिटल सबूतों और चैट रिकॉर्ड्स की गहन जांच की गई है।

गिरिबाला सिंह ने कहा कि मुझे कोई परेशानी नहीं

ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह से भोपाल सेंट्रल जेल में हैं। मध्यप्रदेश महिला आयोग की एक टीम ने उनसे जेल में मुलाकात की। आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव ने गिरिबाला सिंह का हालचाल जाना। उनसे बातचीत की। इस दौरान गिरिबाला सिंह ने कहा कि मुझे कोई परेशानी नहीं है, यहां सब ठीक है।

जेल में गिरिबाला सिंह शांत

महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव के मुताबिक जेल में गिरिबाला सिंह शांत नजर आईं। भोजन और अन्य सुविधाओं से भी संतुष्ट हैं। उम्र और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए गिरिबाला सिंह को अस्पताल की मेडिकल विंग में जगह दी गई है। ट्विशा शर्मा मौत मामले में उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में यहां रखा गया है। जेल में पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह की पहचान कैदी नंबर 71 है।