उज्जैनPublished: Sep 10, 2023 05:21:04 pm
Faiz Mubarak
महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी के अनुसार, भाद्रपद माह की दूसरी और दसवीं सवारी 11 सितंबर 2023 को शाही सवारी के रूप में नगर भ्रमण पर निकलेगी।
महाकाल की नगरी उज्जैन में महाकालेश्वर भगवान की श्रावण-भाद्रपद माह में निकलने वाली सवारी के क्रम में दसवें सोमवार यानी 11 सितंबर 2023 को शाम 4 बजे शुरु होगा। इस दौरान भगवान महाकाल की शाही सवारी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलेगी। इस संबंध में महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी का कहना है कि, भाद्रपद माह की दूसरी और दसवीं सवारी 11 सितंबर 2023 को शाही सवारी के रूप में नगर भ्रमण पर निकलेगी।