
जय हनुमान, ज्ञान गुण सागर... से गूंजायमान मंदिर
भोपाल. श्रीकृष्ण मंदिर बरखेड़ा में हनुमान जयंती पर भोजपाल महोत्सव मेला समिति के तत्वावधान में संगीतमय सुंदरकांड पाठ, हनुमान जी की आरती और भंडारे का आयोजन किया गया। अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव और सचिव सुनील यादव ने बताया कि भंडारे में 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, गिरीश शर्मा, संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, सुनील शाह, अविनाश चंद्रा, बृजेश शुक्ला, गणेश राम नागर, नीरज सिंह पार्षद, विनय सिंह, चंदन वर्मा, केश कुमार शाह, संदीप, बाथम, देवेंद चौकसे, सुमित रघुवंशी, इंद्रजीत, ज्ञान सिंह राठौर, राहुल सिंह, मधु भवनानी, अखिलेश नागर, सहित मेला समिति, मंदिर समिति के लोगों के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
अमृतपुरी में भंडारे का आयोजन: अवधपुरी के अमृतपुरी स्थित अमृतेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अखंड रामायण हवन शांति के बाद भंडारा किया गया। इसमें कॉलोनियों के लोगों ने बढ़ चढकऱ हिस्सा लिया। भजन मंडली और संगीत का कार्यक्रम हुआ।
पिपलानी: भेल युवा मंच के तत्वावधान में हनुमान जयंती पर शीतला माता मंदिर एनसीसी ग्राउंड पिपलानी से चल समारोह निकाला गया। जो पिपलानी पेट्रोल पंप, शास्त्री मार्केट, इंद्रपुरी होते हुए सोनागिरी में समाप्त हुआ। मुख्य अतिथि विधायक कृष्णा गौर रहीं। समिति के संरक्षक आनंद सोनकर, संयोजक नीरज सोनकर, कार्यक्रम अध्यक्ष रमेश प्रजापति सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु नाचते गाते भगवा ध्वज लेकर जयकारे लगाते हुए निकले।
यहां भी हुए आयोजन: सिद्ध प्राचीन हनुमान मंदिर भेल नगर प्रशासन के सामने, बरखेड़ा महात्मा गांधी चौराहा, गांधी मार्केट, पिपलिया पेंदे खां, बजरंग मार्केट, खेड़ापति हनुमान मंदिर, कटारा हिल्स, साकेत नगर आदि जगहों पर आयोजन हुए।
हिन्दू दर्पण: सामाजिक संगठन हिन्दू दर्पण व खेड़ापति मानस मंडल द्वारा खेड़ापति हनुमान मंदिर छोला में रामचरितमानस अखंड पाठ और सुंदरकांड पाठ किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
सवा मन लड्डुओं का भोग: रायसेन रोड पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में हनुमान जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। शिवरतन नामदेव अध्यक्ष, श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चेरिटेबल ट्रस्ट ने बताया सुबह 6 बजे से अभिषेक पूजन के बाद सवामन लड्डुओं, फलों का भोग लगाया गया। सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, भजन-कीर्तन की गई और महाप्रसादी बांटी गई। बड़ी संख्या में आसपास क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे। खजूरीकला में सकल समाज वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति द्वारा श्री राम दरबार मंदिर माया धाम में अखंड रामायण पाठ हुआ।
https://dai.ly/x8jvakt
Updated on:
07 Apr 2023 07:36 pm
Published on:
07 Apr 2023 07:32 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
