24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉलगर्ल्स से टीआई के कनेक्शन, कस्टमर्स को फंसाकर ऐंठता था लाखों रुपए

अयोध्या नगर के पूर्व टीआई हरीश यादव को सेवा से किया गया बर्खास्त...कॉर्लगर्ल्स के जरिए करता था ब्लैकमेलिंग...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 26 Jan 2022, 4:07 PM IST

bhopal.jpg

,,

भोपाल. विभागीय जांच में दोषी पाए जाने के बाद भोपाल के अयोध्या नगर थाने में टीआई रहे हरीश यादव को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरंद देवस्कर ने टीआई हरीश यादव की बर्खास्ती के आदेश जारी किए हैं। बता दें कि हरीश यादव पर खाकी की गरिमा को तार-तार करने के आरोप लगे थे। उसके खिलाफ कॉलगर्ल्स को संरक्षण देने, कॉलगर्ल्स के जरिए कई लोगों को ब्लैकमेल कराने और रेप जैसे गंभीर मामलों में फंसाने के आरोप थे जो जांच में सही पाए गए हैं। वर्तमान में हरीश प्रशिक्षण शाखा में पदस्थ थे। इस मामले में टीआई हरीश के साथ ही तीन अन्य पुलिसकर्मी सुभाष गुर्जर, अनिल जाट, लाड सिंह गुर्जर की संलिप्तता सामने आई थी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

कॉलगर्ल्स से टीआई के कनेक्शन
जानकारी के मुताबिक अयोध्यानगर में टीआई के पद पर तैनाती के दौरान हरीश यादव पहले सेक्स रैकेट के अड्डों पर छापा मारते थे। बाद में पकड़ी गईं कॉलगर्ल्स को टीआई यादव इस शर्त पर छोड़ देता था कि जैसा वह कहेगा वैसा करना होगा। इसके बाद कॉलगर्ल्स के साथ मिलकर लोगों को फंसाने का खेल खेला जाता था। जब भी कोई ग्राहक कॉलगर्ल के साथ जाता तो ये सूचना टीआई को दी जाती इसके बाद टीआई दलबल के साथ मौके पर पहुंचता और कॉलगर्ल के साथ युवक को संदिग्ध हालत में पकड़ लेते। आपत्तिजनक हालत में होने के कारण कोई विरोध भी नहीं करता इसके बाद उससे लाखों रुपए केस से बचाने के लिए लिए जाते थे। इतना ही नहीं जो लोग पुलिस के हाथ नहीं लगते या फरार हो जाते थे उनके खिलाफ खुद कॉलगर्ल से ही पुलिस में शिकायत कराई जाती और बाद में थाने बुलाकर उनसे मोटी रकम ऐंठी जाती थी।

यह भी पढ़ें- इंजीनियर बहू को इतना पीटा कि गिर गया दो महीने का गर्भ, 50 लाख की डिमांड कर घर से निकाला

ऐसे सामने आई शर्मनाक करतूत
टीआई हरीश यादव के काले कारनामे का सच उस वक्त सामने आया जब एक युवक ने टीआई के खिलाफ वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की। निशातपुरा थाने के मनीष नाम के युवक को साल 2019 में अगस्त के महीने में रेप के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था लेकिन जब वो जमानत पर बाहर आया तो दुष्कर्म का केस करने वाली लड़की ने उससे पांच लाख रुपए की डिमांड की। मनीष को शख हुआ तो उसने इस बात की जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। कुछ दिनों बाद ही पुलिस ने निशातपुरा थाना इलाके में सेक्स रैकेट चलाने वाली दो लड़कियों को पकड़ा । बस यहीं से टीआई के काले कारनामों का चिट्ठा खुलना शुरु हो गया। कॉलगर्ल्स ने बताया कि उन्हें अयोध्या नगर टीआई हरीश यादव का संरक्षण है और वो ग्राहक का वीडियो बनाकर टीआई को देती थीं जिन्हें दिखाकर टीआई ग्राहकों से रेप केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे ऐंठता था। तब पूछताछ में कॉलगर्ल्स ने ये भी बताया था कि टीआई और वो तीन महीने के अंदर करीब 10 लोगों को ब्लैकमेल कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- बेटे को खोने के बाद हाथ जोड़कर पिता ने कहा- बच्चों को अकेला न छोड़े


नौकरी से हुआ बर्खास्त
मामला सामने आने के बाद तत्कालीन तत्कालीन आईजी योगेश देशमुख के आदेश पर हरीश के खिलाफ जांच शुरू हुई थी। अब इस जांच में टीआई हरीश पर लगे सभी आरोप सही पाए गए हैं। इतना ही नहीं उसके मोबाइल से कॉलगर्ल्स के साथ बातचीत की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को मिली थीं। जांच में टीआई हरीश यादव के दोषी पाए जाने के बाद अब पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने हरीश यादव को सेवा से बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

देखें वीडियो- दुकान पर बैठकर सब्जी बेच रहा बंदर !