
मध्यप्रदेश के होनहार खिलाड़ी करेंगे भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व...।
The 19th Asian Games Hangzhou. इस बार मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने लंबी छलांग मारी है। प्रदेश के 43 खिलाड़ियों का एशियन गेम्स के लिए सिलेक्शन हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा वाटर स्पोर्ट्स के खिलाड़ी हैं। यह सभी खिलाड़ी 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलने वाले चीन के हांग्जो में अपना जलवा दिखाएंगे। गौरतलब है कि कोविड में 19वें एशियन गेम्स 2022 को निरस्त कर दिया गया था।
चीन के होग्जो शहर में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक एशियन गेम्स 2022 का आयोजन होने जा रहा है। मध्यप्रदेश से 43 खिलाड़ी इसमें भाग लेने जाने वाले हैं। खास बात यह है कि पुरुष हॉकी में विवेक सागर भी खेलने जाएंगे।
मध्यप्रदेश से चयनित खिलाड़ियों में 19 खिलाड़ी मध्यप्रदेश खेल अकादमी के हैं, अकादमी के बाहर के 11 खिलाड़ी हैं। स्पोट्.र्स अथारिटी आफ इंडिया (SAI) के तीन खिलाड़ी हैं। मध्यप्रदेश खेल अकादमी के 7 हैं और तीन खिलाड़ी अकादमी के के साथ एसोसिएट सदस्य हैं, जो भारतीय टीम में हैं। बताया गया है कि एशियन गेम्स में अलग-अलग खेलों के किलाड़ी हैं, जिनमें ज्यादातर वाटर स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों का सिलेक्शन हुआ है।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के चांदोन गांव के रहने वाले विवेक खिलाड़ी हाकी के खिलाड़ी हैं। ओलंपिक में विवेक के गोल के कारण ही भारत ने अर्जेंटिना के खिलाफ जीत हासिल की थी और सेमीफाइनल में भारत को ब्रान्ज मेडल मिला था। मध्यप्रदेश की सरकार ने विवेक सागर को सम्मान स्वरूप डीएसपी भी बनाया है।
यह भी पढ़ेंः
इनका भी चयन
केनो सलालम में शुभम केवट, शिखा चौहान, हितेश केवट और विशाल वर्मा शामिल हैं।
सेलिंग में नेहा ठाकुर, शीतल वर्मा और हर्षिता तोमर शामिल हैं।
कयाकिंग-कनोईंग में अर्जुन सिंह, नीरज वर्मा, शिवानी वर्मा, कावेरी, विनीता देवी शामिल हैं, जबकि पेरा केनो की प्राची यादव और मनीषा कौरव भी चीन जाएंगे।
रोईंग में रुक्मणि दांगी का भी चयन हो गया है।
घुड़सवारी की बात करें तो मध्यप्रदेश अकादमी के राजू सिंह और सुदिप्ती हजेला शामिल हैं।
शूटिंग में मध्यप्रदेश अकादमी के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (Aishwary Pratap Singh Tomar) और आशी चौकसे भी प्रतिनिधित्व करेंगे।
मध्यप्रदेश मार्शल आर्ट अकादमी के कपिल परमार जुडो (ब्लाईंड जूडो कैटेगरी) खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अकादमी के दो एसोसिएट मेंबर दीक्षा और सपना बर्मन भारतीय एथलेटिक्स दल का हिस्सा होंगी।
साई की तुलिका और अवतार सिंह (जुडो) और सोनिया देवी पहीरेमबाम (कयाकिंग-कनोईंग) में चयन हुआ है।
मध्यप्रदेश अकादमी के 7 पूर्व खिलाड़ियों में महिला हॉकी टीम मे मोनिका, सुशीला चानु, इशिका, विष्णु देवी और पुरुष हॉकी में विवेक सागर और नीलाकांता शर्मा भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इन 11 खिलाड़ियों का भी सिलेक्शन
मध्यप्रदेश के रहने वाले और अकादमी के बाहर के जिन 11 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, उनमें अद्धेत पात्रे (स्वीमिंग), आध्या तिवारी, जय मीणा, तुषिता सेन और आदित्य दुबे (सभी साप्ट टेनिस), दमिता देवी (क्याकिंग कनोईंग), अनंजुल नामदेव और रोहित यादव (वुशु), रोहिणी कलाम (जी-जुत्सु), ज्योति चौहान (महिला फुटबॉल), आवेश खान (क्रिकेट) भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Updated on:
04 Sept 2023 05:41 pm
Published on:
04 Sept 2023 05:31 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
